सोनू सूद और सलमान खान ने ऐसे किया बप्पा का स्वागत

Sonu Sood

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) जो हर नेक काम में आगे रहते हैं वो भला गणेश चतुर्थी के मौके पर कैसे पीछे रह जाते। हाल ही में एक्टर ने हर साल की तरह इस साल भी अपने पूरे परिवार के साथ बप्पा का शानदार स्वागत किया हैं। जिसका एक वीडियो सामने आया हैं। इस वीडियो में सोनू बप्पा का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, सलमान खान बहन अर्पिता के घर गणपति आरती की।

सोनू सूद ने गणपति बप्पा के लिए बेहद खूबसूरत पंडाल सजाया हैं। इस पंडाल को पूरी तरह व्हाइट फूलों से सजाया गया हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर सोनू कुर्ता पजामा में नजर आए। पूरे परिवार ने बड़े ही प्रेम के साथ बप्पा का अपने घर पर वेलकम किया। बता दें, सोनू बप्पा को काफी मानते हैं और गणेश उत्सव उनका फेवरेट फेस्टिवल भी हैं। एक्टर ने सभी को गणपति उत्सव की शुभकामनाएं भी दी हैं।

सलमान खान बहन अर्पिता के घर गणपति आरती पहुंचे

Salman Khan

वहीं, आज अपने घर गणपति जी को विराजमान किया हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता ने भी आज गणेश उत्सव के मौके पर अपने घर गणपति जी का स्वागत किया हैं। इस मौके पर उनके घर भाई सलमान खान समेत कई सितारे पूजा में शामिल हुए। अब दबंग खान ने एक वीडियो साझा किया हैं, जिसमें उन्हें गणपति बप्पा की पूजा में बढ़ चढ़ककर हिस्सा लेते देखा जा सकता हैं।

आरती उतारते दिखे सलमान खान

आज अर्पिता और आयुष शर्मा के घर गणपति जी विराजे हैं। उनके घर ग्रैंड पूजा का आयोजन किया गया, जिसका वीडियो सलमान ने अपने इंस्टाग्राम से साझा किया हैं। वीडियो में सलमान खान को बप्पा की आरती उतारते देखा जा सकता हैं, इसके साथ ही वह झूमते हुए ताली भी बजाते नजर आए। पोस्ट शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा- ‘गणपति बप्पा मोरिया’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *