SRK का कमबैक: क्यों शाहरुख खान-राजकुमार हिरानी की फिल्म का नाम हैं DUNKI, बॉर्डर इमिग्रेशन पर होगी कहानी

DUNKI SRK

बॉलीवुड के सुपरस्टार SRK ने हाल ही में फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ DUNKI का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया हैं। फिल्म के बारे में पता चलते ही लोग लगातार फिल्म के टाइटल के बारे में सर्च कर रहे हैं और इसी वजह से ‘डंकी फ्लाइट’ भी ट्रेंड हो रहा हैं। आइए जानते हैं क्या है ये ‘डंकी फ्लाइट’।

‘डंकी फ्लाइट’ क्या हैं?

‘डंकी फ्लाइट’ दो देशों के बीच बॉर्डर का वो अवैध रास्ता है, जिसके जरिए कोई किसी अपने मनपसंद देश में एंट्री ले सके। काफी लोगों को कानूनी तरीके से उनके मनचाहे देशों में एंट्री नहीं मिल पाती और तब वो लोग डंकी फ्लाइट की मदद से गैर-कानूनी तरीके से उस देश में पहुंच जाते हैं। यह किसी देश में एंटर करने का एक पॉप्युलर अवैध तरीका है। हर साल हजारों युवा इस तरीके के इस्तेमाल से अपनी मनपसंद जगहों पर पहुंचते हैं।

‘डंकी’ एक पंजाबी लड़के की कहानी हैं:

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “हिरानी की यह फिल्म इस बड़े टॉपिक पर बनी हैं, जो उनके ट्रेडमार्क स्टाइल में हैं। यह फिल्म बॉर्डर इमिग्रेशन के मुद्दे पर बेस्ड होगी। इस फिल्म में भरपूर इमोशंस हैं। यह फिल्म एक पंजाबी लड़के और उसके कनाडा जाने की कठिन जर्नी की कहानी हैं। इसमें यह भी दिखाया जाएगा कि कैसे कई एजेंसियां, युवाओं को कनाडा का लालच देकर अपना जाल फैलाती हैं।”

पहली बार साथ काम करेंगे SRK-राजकुमार:

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की साथ में ये पहली फिल्म हैं। शाहरुख ने अपनी इस फिल्म को हिरानी के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए अनाउंस किया। शाहरुख की इस फिल्म को जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स मिलकर प्रेजेन्ट करेंगे।

इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म को राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखा गया हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *