सुनील ग्रोवर ने पोस्ट शेयर कर बताया अपनी हेल्थ के बारे में, बोले- भाई ट्रीटमेंट ठीक हो गया, मेरी हीलिंग चल रही हैं

Sunil health

कॉमेडियन सुनील Sunil ग्रोवर की कुछ दिनों पहले हार्ट में ब्लॉकेज की वजह से सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद अब सुनील ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को अपनी तबीयत के बारे में बताया हैं। साथ ही उन्होंने पोस्ट के जरिए अपने फैन्स को शुक्रिया भी कहा हैं। सुनील की हेल्थ health अपडेट के बारे में जानकर उनके फैन्स काफी खुश हैं। कॉमेडियन की हार्ट सर्जरी सभी के लिए एक शॉकिंग खबर थी, जिसके बारे में जानकर हर कोई परेशान हो गया था।

Sunil ने दिया हेल्थ अपडेट:

सुनील ने अपने पोस्ट में लिखा, “भाई ट्रीटमेंट ठीक हो गया मेरी हीलिंग चल रही हैं। आप सबकी दुआओं के लिए, ग्रैटिट्यूड हैं मेरी फीलिंग। ठोको ताली।” बता दें सुनील की सर्जरी के बारे में सुनकर हर कोई परेशान हो गया था। सलमान खान और कपिल शर्मा ने भी सुनील के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। इसके साथ ही दोनों उनकी सेहत को लेकर अपडेट भी ले रहे थे। जहां कपिल यह खबर सुनकर शॉक रह गए थे। वहीं सलमान ने अपने डॉक्टर्स की टीम को निर्देश देते हुए कहा कि आप सुनील की हेल्थ पर नजर रखें और उनके हेल्थ की अपडेट मुझे देते रहें।

सुनील की हुई थी हार्ट सर्जरी:

रिपोर्ट्स के अनुसार, सीने में दर्द की शिकायत के बाद सुनील 8 जनवरी 2022 को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में चेकअप के लिए गए थे। यहां उन्हें मालूम पड़ा कि उनके हार्ट में ट्रोपोनिन टी नाम के एंजाइम की मात्रा बढ़ी हुई थी। ऐसा तब होता हैं जब हार्ट को कोई परेशानी हुई हो।

इसे भी पढ़े: दोस्त की सेहत की चिंता: सुनील ग्रोवर के हार्ट सर्जरी की खबर सुनकर सलमान खान और कपिल शर्मा को लगा शॉक, बोले- मैंने मैसेज कर जानकारी ली हैं

जांच में पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। हालांकि यह ज्यादा गंभीर नहीं था। इस दौरान सुनील कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए। शुरुआत में सुनील ग्रोवर को नॉर्मल दवाएं दी गईं। 12 दिन बाद उनके हार्ट की एंजियोग्राफी हुई, जिसमें हार्ट में ब्लॉकेज पाया गया। सुनील की तीन प्रमुख हार्ट की नसों में ब्लॉकेज था। इसमें 2 नसें 100% ब्लॉक और तीसरी नस 70-90% ब्लॉक थी। गनीमत ये थी कि सुनील का हार्ट नॉर्मल फंक्शन कर रहा था। उनके दिल की मांसपेशियां डैमेज नहीं हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *