दोस्त की सेहत की चिंता: सुनील ग्रोवर के हार्ट सर्जरी की खबर सुनकर सलमान खान और कपिल शर्मा को लगा शॉक, बोले- मैंने मैसेज कर जानकारी ली हैं

Kapil Sharma Sunil Grover

एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर Sunil Grover की हार्ट सर्जरी एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट मुंबई Kapil Sharma में हुई हैं। उनकी सर्जरी की खबर सुनकर सलमान खान और कपिल शर्मा Kapil Sharma शॉक हो गए हैं। इसके साथ ही दोनों सुनील की सेहत को लेकर फिक्रमंद भी हो गए हैं। एक इंटरव्यू में कपिल ने बताया मैंने सुनील को मैसेज भी किया हैं।

मैंने उन्हें मैसेज किया हैं: कपिल ( Kapil Sharma)

Kapil Sharma Sunil Grover

कपिल ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘यह खबर सुनकर मैं बुरी तरह शॉक में था और सुनील की सेहत को लेकर चिंतित भी हूं। मैंने उन्हें मेसेज किया।, हालाकि वह कल ही डिस्चार्ज हुए हैं तो जाहिर हैं मैं उनसे वापस रिप्लाई की उम्मीद नहीं कर सकता। बहुत ही कम उम्र में उन्हें हार्ट सर्जरी करवानी पड़ी, पर वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। मैंने हमारे कॉमन दोस्तों के जरिए सुनील की हेल्थ के बारे में अपडेट लिया हैं। हम लोग इंडस्ट्री में इतने सालों से काम कर रहे हैं। हमारे बहुत से कॉमन दोस्त हैं। वो मुझे सुनील के बारे में रेगुलर अपडेट देते रहते हैं।’

सुनील की हेल्थ अपडेट मुझे देते रहें: सलमान

Kapil Sharma Sunil Grover

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील ग्रोवर सलमान के करीबी दोस्तों में आते हैं। कॉमेडियन की हार्ट सर्जरी की खबर सुनकर सलमान ने अपने डॉक्टर्स की टीम को भी निर्देश दिए हैं। सलमान ने टीम से कहा हैं कि आप सुनील की हेल्थ पर नजर रखें और उनके हेल्थ की अपडेट मुझे देते रहें। सलमान की डॉक्टर्स की टीम उनके फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन के साथ काम करते हैं। सलमान और सुनील ने फिल्म भारत में एकसाथ काम किया हैं।

इसे भी पढ़े: कपिल शर्मा का OTT डेब्यू शो में सुनाएंगे मजेदार किस्से: मोहित रैना की सीरीज ‘भौकाल 2’ का टीजर हुआ रिलीज

क्या हुआ था सुनील को:

Kapil Sharma Sunil Grover

रिपोर्ट्स के अनुसार, सीने में दर्द की शिकायत के बाद सुनील ग्रोवर 8 जनवरी को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में चेकअप के लिए गए थे। यहां मालूम पड़ा कि उनके हार्ट में ट्रोपोनिन टी नाम के एंजाइम की मात्रा बढ़ी हुई थी। ऐसा तब होता हैं जब हार्ट को कोई परेशानी हुई हो।

जांच में पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। हालांकि यह ज्यादा गंभीर नहीं था। इस दौरान सुनील कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए। शुरुआत में सुनील ग्रोवर को नॉर्मल दवाएं दी गईं। 12 दिन बाद उनके हार्ट की एंजियोग्राफी हुई, जिसमें हार्ट में ब्लॉकेज पाया गया। सुनील की तीन प्रमुख हार्ट की नसों में ब्लॉकेज था। इसमें 2 नसें 100% ब्लॉक और तीसरी नस 70-90% ब्लॉक थी। गनीमत ये थी कि सुनील का हार्ट नॉर्मल फंक्शन कर रहा था। उनके दिल की मांसपेशियां डैमेज नहीं हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *