नई दिल्ली: साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा हैं। इस सूर्य ग्रहण (Surya Grahan ) से ठीक एक दिन पहले यानी 24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। दिवाली पर घर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती हैं। धार्मिक मान्यता हैं कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर भ्रमण करती हैं। लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं। अलावा इसके मां लक्ष्मी के आगमन के लिए दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई और रंग-रोगन किया जाता हैं। कहा जाता हैं कि मां लक्षमी का वास स्वच्छ स्थान पर होता हैं। इस बार दिवाली और गोवर्धन पूजा के साथ सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) का संयोग बन रहा हैं। ऐसे में जानते हैं कि क्या सूर्य ग्रहण को लेकर गोवर्धन पूजा की तिथि में बदलाव होगा?
सूर्य ग्रहण 2022 तिथि और समय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। यह सूर्य ग्रहण दोपहर 02:29 बजे से शुरू होगा। जबकि इस ग्रहण का मोक्ष काल शाम 06:20 मिनट के बाद होगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 04:29 मिनट से शुरू होगा और शाम 05:42 मिनट पर समाप्त होगा।
कहां-कहां देखा जा सकेगा सूर्य ग्रहण

2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण एशिया का दक्षिण और पश्चिम भाग, अटलांटिक, यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरी-पूर्वी भाग में देखा जा सकता हैं। इसके अलावा भारत में यह सूर्य ग्रहण जम्मू, श्रीनगर, दिल्ली, गुजरात, पंजाब, लेह, उत्तराखंड, राजस्थान इत्यादि जगहों पर देखा जा सकता है।
दिवाली पर पटाखे फोड़े तो खैर नहीं, पकड़े जाने पर होगी जेल
सूर्य ग्रहण 2022 का सूतक काल
सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता हैं। भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 04:00 बजे से दिखाई देगा। ऐसे में इसका सूतक काल सुबह 04:00 बजे से मान्य होगा। धार्मिक मान्यता के मुताबिक सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य और पूजा-पाठ नहीं किया जाता हैं। ऐसे में इस साल गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर को ना होकर 26 अक्टूबर को होगी।