नोरा फतेही को Terence Lewis ने वाकई गलत तरीके से छुआ या फिर बेकसूर हैं वह !

Terence Lewis really touched Nora Fatehi in a wrong way or is she innocent!

मुंबई: कुछ वर्ष पहले रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट से एक्ट्रेस नोरा फतेही और कोरियोग्राफर Terence Lewis का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसे देखने के बाद लोगों ने दावा किया था कि टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही को गलत तरीके से छुआ है। इस बात को लेकर काफी हंगामा हुआ था। अब उस वीडियो को लेकर टेरेंस लुईस ने अब चुप्पी तोड़ी है और खुद पर लगे इस आरोप पर रियक्शन दी है। टेरेंस ने खुद पर लगे आरोप को गलत बताया है।

टेरेंस लुईस ने मनीष पॉल के पॉडकास्ट पर खुद पर लगे आरोपों को गलत बताते हुई सफाई दी है। उन्होंने कहा, ‘वह एक बहुत साधारण परिस्थिति थी। शो में शत्रुघन सिन्हा और उनकी वाइफ आए थे। गीता कपूर को लगा कि हमें उनका स्वागत शानदार तरीके से करना चाहिए। उस हफ्ते शो की जज मलाइका अरोड़ा को कोविड हो गया था। ऐसे में मलाइका की जगह नोरा फतेही शो में आई थीं।

terence Lewis

टेरेंस ने आगे कहा कि गीता की बात पर मैंने भी कहा ठीक है हम फुल नमस्कार के साथ उन दोनों का स्वागत करेंगे। हमने पूरे सम्मान के साथ शत्रुघन सिन्हा और उनकी पत्नी को नमस्कार किया, पर गीता को लगा कि उतना काफी नहीं है, हमें कुछ और करना चाहिए, तो हमनें गीता की बात सुनी। मुझे याद भी नहीं है कि मेरा हाथ नोरा से टच हुआ भी था या नहीं। मुझे पता भी नहीं है कि सच में हाथ टच हुआ भी था या नहीं।’ टेरेंस ने आगे कहा कि मैं किसी को गलत तरीके से क्यों छूना चाहूंगा, जब मेरे आस-पास कैमरा लगे हुए हैं। यह बहुत बेकार की बात है। आप ऐसा नहीं कर सकते हैं।

कंगना रनौत निभाएंगी ‘नटी बिनोदिनी’ का किरदार

बता दें कि इस वीडियो को लेकर टेरेंस को काफी ट्रोल किया गया था। टेरेंस का कहना है कि मुझे गालियां दी गईं मैसेजे में। टेरेंस ने आगे ये भी कहा, ‘मैं नोरा के साथ शो में पहले भी क्लोजली डांस कर चुका था और जब आप किसी परफॉर्मेंस के बीच में होते हो, तो आप उस जोन में जाकर सोचते भी नहीं हो।’ बता दें कि टेरेंस लुईस का जब नोरा फतेही के साथ वीडियो वायरल हुआ था, तब भी उन्होंने खुद को बेकसूर बताया था। टेरेंस का कहना था, ‘वीडियो के साथ छेड़खानी की गई है। अब एक बार फिर टेरेंस ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने नोरा फतेही को गलत तरीके से नहीं छुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *