पश्चिम बंगाल: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की जनसभा से पहले ब्लास्ट 3 लोगो की मौत

TMC Bomb blast 3 killed in West Bengal

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के अर्जुन नगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर में शुक्रवार देर रात विस्फोट (Bomb blast) हो गया। हादसे में 03 लोगों की मौत हो गई, जबकि 02 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घमाका इतना जोरदार था कि बूथ अध्यक्ष का पूरा घर ढह गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हैं।

पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में आज टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की जनसभा हैं। जनसभा से पहले शुक्रवार देर रात टीएमसी के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर में विस्फोट हो गया। हादसे में बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना भूपतिनगर थाना पुलिस को दी।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सूत्रों के हवाले से पता चला हैं कि हादसे में 03 लोगों की मौत हो गई, लेकिन दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर ग्राम पंचायत के नरयाबिला गांव की हैं। मरने वालों में राजकुमार मन्ना, उनका भाई देवकुमार मन्ना और विश्वजीत गायेन हैं। राजकुमार मन्ना इलाके के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर जाने जाते थे। तृणमूल नेता के भाई देवकुमार गायेन हैं। हादसे की जांच की जा रही हैं।

TMC Bomb blast 3 killed in  West Bengal

BJP ने लगाए गंभीर आरोप

सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के जनसभा स्थल से मात्र 40 किलोमीटर दूरी पर यह ब्लास्ट हुआ हैं। वहीं टीएमसी बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर विस्फोट को लेकर बीजेपी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी का कहना हैं कि टीएमसी बूथ अध्यक्ष के घर बम बनाने के काम चल रहा था। इसी दौरान विस्फोट हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *