दिल्ली -मेरठ एक्सप्रेस-वे पर एक अप्रैल से देना होगा टोल: दिल्ली से मेरठ पहुंचने को चुकाने होंगे 155 रुपए, रोजाना 80 हजार गाड़ियों से मिलेगा टैक्स

Expressway Toll

गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे Expressway पर टोल Toll वसूली एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। NHAI ने शुक्रवार शाम इस बाबत अधिकारिक सूचना जारी कर दी हैं। टोल दरें भी तय कर दी गई हैं। जैसा अनुमान लगाया जा रहा था, वैसा ही हुआ। टोल दरें बढ़ा दी गई हैं। लोगों को मेरठ से दिल्ली तक सफर करने के लिए कम से कम 155 रुपए चुकाने होंगे। पहले यह टोल दरें 140 रुपए तक रखने का प्रस्ताव था। इस एक्सप्रेस-वे पर दोनों तरफ रोजाना करीब 80 हजार गाड़ियां चल रही हैं, जिन्हें अब टोल देना ही होगा।

Expressway Toll

कार वालों को इतना Toll देना होगा:

मेरठ से डासना (गाजियाबाद) जाने के लिए 70 रुपए, इंदिरापुरम तक 105 रुपए और सराय काले खां दिल्ली तक 155 रुपए देने होंगे।

दिल्ली के सराय काले खां से रसूलपुर सिकरोड (ईस्टर्न पेरिफेरल का चेंजओवर) तक के लिए 100 रुपए, भोजपुर एग्जिट तक 130 रुपए और मेरठ तक के लिए 155 रुपए देने होंगे।

Expressway Toll

गाजियाबाद के इंदिरापुरम से रसूलपुर सिकरोड तक 55 रुपए, भोजपुर तक 80 रुपए और मेरठ तक 105 रुपए का टोल देना होगा।

डूंडाहेड़ा से रसूलपुर सिकरोड तक 30 रुपए, भोजपुर तक 60 रुपए और मेरठ तक 85 रुपए देने होंगे।

डासना से रसूलपुर तक 20 रुपए, भोजपुर तक 45 रुपए और मेरठ तक 70 रुपए का टोल देना होगा।

इसे भी पढ़े: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे: देश का पहला टोल प्लाजा जो पूरी तरह कैश लैस, डबल जुर्माना देकर भी नहीं निकल पाएंगे

एक साल से मुफ्त में चल रहे 80 हजार वाहन:

यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर मेरठ के परतापुर में खत्म हुआ हैं। इसकी दूरी करीब 60 किलोमीटर हैं। एक अप्रैल 2021 को इस एक्सप्रेस-वे को आम जनता के लिए खोल दिया गया था। टोल प्लाजा शुरू करने के लिए कई बार तारीखें तय हुईं, लेकिन हर बार स्थगित हो गईं। टोल वसूलने की जिम्मेदारी जीआर इंफ्रा कंपनी को मिली हैं। टोल वसूली एक अप्रैल से शुरू होगी, लेकिन इसका ट्रायल 28 मार्च से शुरू होने की उम्मीद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *