यूक्रेन पर हमले का 33वां दिन LIVE: कोरिया की तरह यूक्रेन को दो हिस्सों में तोड़ना चाहते हैं पुतिन, रूस से क्रीमिया तक लैंड कॉरिडोर बनाने की भी कोशिश

Ukraine attack

कीव/मास्को/इंस्ताबुल: 33 दिन से यूक्रेन Ukraine और रूस के बीच जंग attack जारी हैं। इस बीच यूक्रेन डिफेंस इंटेलिजेंस विभाग के प्रमुख का दावा हैं कि पुतिन यूक्रेन को नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के तर्ज पर तोड़कर ईस्टर्न और वेस्टर्न यूक्रेन बनाना चाहते हैं। इसी के साथ रूस अपनी बॉर्डर से क्रीमिया तक लैंड कॉरिडोर बनाने की कोशिश में भी जुटा हैं।

दूसरी तरफ यूक्रेनी मिलिट्री ने दावा किया हैं कि 18 दिन बाद रूसी सेना राजधानी कीव से पीछे हट रही हैं। रूस ने 10 मार्च को कीव को तीन ओर से घेर लिया था। हालांकि, अब वो कीव से हटकर उत्तरी हिस्से में जमा हो रही हैं।

Ukraine attack

वहीं, यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमले के बीच आज दोनों देश के प्रतिनिधि तुर्की के इंस्ताबुल में चौथे राउंड की शांति वार्ता के लिए बैठक करेंगे। रूस-यूक्रेन के बीच अब तक 28 फरवरी, 1 मार्च और 7 मार्च को शांति वार्ता हो चुकी हैं, लेकिन सुलह की राह नहीं निकल सकी हैं। सोमवार की मीटिंग से पहले तुर्की के राष्ट्रपति तैयपे अर्दोगन ने कहा हैं कि 6 प्वाइंट में से 4 पर दोनों देशों के बीच सहमति बन गई हैं, जिसमें यूक्रेन के NATO में शामिल नहीं होने की शर्त भी शामिल हैं।

इधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की ने रूस के पत्रकार को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शर्तों के तहत समझौता नहीं करेंगे। हालांकि, हम शांति वार्ता को लेकर न्यूट्रल नीति अपना रहे हैं।

युद्ध के बड़े अपडेट्स:

रूस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की के इंटरव्यू टेलीकास्ट पर रोक लगा दिया हैं। जेलेंस्की ने शांति वार्ता से पहले कई रूसी मीडिया को इंटरव्यू दिया हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रॉ ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कसाई वाले बयान पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान युद्ध रोकने पर हैं। पोलैंड दौरे के दौरान बाइडेन ने पुतिन को कसाई बताया था।

यूक्रेन ने जंग के बीच बेलारूस पर शिकंजा कस दिया हैं। लवीव शहर में बेलारूस के वाणिज्य दूतावास बंद करने का निर्णय लिया गया हैं।

यूक्रेन की राजधानी कीव और लुट्सक में रूस ने एयर स्ट्राइक की हैं। द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, इन दोनों शहरों में जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई हैं।

Ukraine सेना के टॉर्चर का वीडियो वायरल:

जंग के बीच यूक्रेनी सेना का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें गिरफ्तार किए गए रूसी सैनिकों को टॉर्चर किया जा रहा हैं। वीडियो वायरल होने के बाद रूस ने जांच कमेटी बनाई हैं। कमेटी के चेयरमैन एलेक्जेंडर बास्ट्रीकिन ने कहा कि वीडियो खार्किव शहर की हैं। हम सबूत जुटाकर मामले में न्याय करने की कोशिश करेंगे।

तुर्की बोला- रूस रोके युद्ध:

Ukraine attack

तुर्की के राष्ट्रपति तैयप अर्दोगन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की हैं। अर्दोगन ने पुतिन से यूक्रेन पर हमला रोकने को कहा हैं। तुर्की ने कहा हैं कि युद्ध रोक कर शांति ही एक मात्र स्थाई हल हैं। अर्दोगन ने रूस और यूक्रेन के शांति बैठक का भी स्वागत किया हैं और कहा हैं कि उम्मीद हैं, दोनों देश समझौते की राह पर चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *