यूक्रेन-रूस जंग अपडेट्स: यूक्रेन को 6,000 करोड़ रुपए की मिलिट्री सहायता देगा अमेरिका

Russia Ukraine

कीव/मॉस्को: रूस-यूक्रेन Russia Ukraine जंग को 50 दिन पूरे हो चुके हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के लिए 800 मिलियन डॉलर (करीब 6,089 करोड़ रुपए) के मिलिट्री सहायता को मंजूरी दी हैं। रूसी हमले से निपटने के लिए दी जा रही इस सहायता में तोप, बख्तरबंद गाड़ियां और हेलिकॉप्टर शामिल हैं।

वहीं, रूस ने अमेरिकी संसद के 398 सदस्यों को ट्रैवल बैन लिस्ट में डाल दिया हैं। रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि अमेरिका की ओर से पिछले महीने रूसी सांसदों पर बैन लगाया गया था। इसके जवाब में रूस ने यह फैसला लिया हैं। इसके अलावा रूस ने कनाडाई सीनेट के 87 सदस्यों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।

रूस ने कहा हैं कि आने वाले समय में इस लिस्ट में और भी अमेरिकी नागरिक शामिल किए जाएंगे। बता दें कि अमेरिका ने 24 मार्च को 450 सीटों वाले रूसी संसद ड्यूमा के 328 सदस्यों के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की थी।

जंग के बड़े अपडेट्स:

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत ने यूक्रेन को मार्च महीने में 90 टन राहत सामग्री मुहैया कराई हैं। फिलहाल दवाओं की आपूर्ति पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा हैं।

चेक दूतावास ने कीव में फिर से काम करना शुरू कर दिया हैं। चेक विदेश मंत्रालय ने 13 अप्रैल को ट्विटर कर कहा कि हम यूक्रेन के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने यूक्रेन में रूसी हमलों को नरसंहार करार दिया हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में पुतिन को वॉर क्राइम के लिए जवाबदेह ठहराने के लिए कनाडा ने शुरूआती पहल की।

रूस ने यूक्रेन पर गोलीबारी का आरोप लगाया हैं। रूस के पश्चिमी शहर कुर्स्क के गवर्नर रोमन स्टारोवोइट ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन ने यहां पर गोलीबारी की हैं।

 Russia Ukraine

इमैनुएल मैक्रों के बयान से जेलेंस्की नाराज:

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बयान पर नाराजगी जाहिर की हैं। जेलेंस्की ने कहा कि जंग के दौरान मैक्रों की इस बात ने हमें और दुख पहुंचाया हैं। दरअसल, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार को रूस की ओर से यूक्रेन में की गई हत्याओं को नरसंहार कहने से इनकार कर दिया था।

हालांकि, मैक्रों ने रूसी हमले को क्रूर जंग करार दिया। उन्होंने कहा कि जो हो रहा हैं, वह पागलपन हैं। मैक्रों ने कहा कि नरसंहार शब्द के इस्तेमाल से बचना चाहिए, क्योंकि रूस और यूक्रेनी लोगों के बीच भाईचारा हैं।

Ukraine को अतिरिक्त सैन्य सहायता देगा फ्रांस:

फ्रांसीसी डिफेंस मिनिस्टर र्फ्लोरेंस पार्ली ने बुधवार को कहा कि फ्रांस ने यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य सहायता देगा। यह सहायता यूक्रेन की मांग पर दी जा रही हैं। फ्रांस पहले ही यूक्रेन को 100 मिलियन यूरो कीमत के मिलिट्री इक्विपमेंट्स मुहैया करा चुका हैं। हालांकि इस अतिरिक्त सैन्य सहायता में क्या शामिल होगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई हैं।

 Russia Ukraine

पोलैंड, लिथुआनिया, एस्टोनिया और लातविया के राष्ट्रपतियों ने बोरोडिएंका का दौरा किया:

पोलैंड, लिथुआनिया, एस्टोनिया और लातविया के राष्ट्रपतियों ने कीव से 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बोरोडिएंका का दौरा किया। इस शहर की आबादी 12,000 हैं। इन्होंने यूक्रेन के लिए सैन्य समर्थन बढ़ाने और रूस को हमले के लिए जवाबदेह ठहराने की मांग की। चारों देशों के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलने कीव पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़े: यूक्रेन पर हमले का 40वां दिन LIVE: कीव के आसपास अब तक 410 लाशें मिलीं, रूसी सैनिकों पर बेवजह हत्या का आरोप

पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा ने कहा कि यह जंग नहीं हैं आतंकवाद हैं। हम केवल अपराधों को अंजाम देने वाले सैनिकों के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। जिन्होंने आदेश दिए उन सभी को न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *