युद्ध के बीच हसीन स्नाइपर ने फ्रंटलाइन पर यूक्रेनी जवान से की शादी

Ukraine soldier beautiful sniper marries on frontline

यूक्रेन: यूक्रेन युद्ध के बीच रणभूमि से दिल को सुकुन देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। युद्ध की गर्द-गुबार के बीच प्रेम का अंकुर फूटा और देखते ही देखते उसने वृक्ष का रूप धारण कर लिया। मोर्चे पर तैनात यूक्रेन (Ukraine) की हसीन स्नाइपर को अपनी देश की सेना के जवान से इश्क हो गया और जंग के मैदान में ही उन्होंने शादी भी कर ली।

यूक्रेन की इस खूबसूरत स्नाइपर का नाम है एमराल्ड एवगीनिया। एमराल्ड को सीमा के समीप मोर्चे पर तैनात एवगीनि स्टीपन्युक से प्रेम हो गया। दोनों वहीं जंगल में एक-दूसरे से शादी कर ली। दोनों ने शुक्रवार को डिफेंडर्स डे के दिन शादी के बंधन में बंध जाते हैं।

Ukraine soldier beautiful sniper marries on frontline

मिलिट्री कमांडर ने दोनों की शादी करवाई। एमराल्ड ने सोशल साइट पर शादी की फोटोज शेयर की। इसमें वह व्हाइट गाउन में पति के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। उनके पति सेना के यूनिफॉर्म में बंदूक थामे नजर आ रहे हैं।

एमराल्‍ड हाथ में फूलों का गुलदस्‍ता के बजाय गेहूं की बाली थामे हुए दिख रही हैं। उन्‍होंने लिखा कि आज मैं आधिकारिक तौर पर सेना के जवान की पत्‍नी हो गई..। यह मोर्चे पर हुआ. यूक्रेन सशस्‍त्र बल के जनरल ने वैवाहिक कार्यक्रम को संपन्‍न कराया।

रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले एमराल्‍ड ज्‍वेलरी बिजनेस में काम करती थीं। रूस द्वारा हमला करने के बाद उन्‍होंने सशस्‍त्र बल ज्‍वाइन कर लिया। उन्‍हें स्‍पेशल फोर्स रेजिमेंट सफारी में नियुक्ति दी गई। यहां वह स्‍नाइपर की भूमिका बखूबी निभा रही हैं।

(Instagram/emerald.evgeniya से साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *