French Navy के जहाज एकोनिट की 28 अक्टूबर से 02 नवंबर तक मुंबई यात्रा

Indo-French Navy

मुंबई: फ्रांसीसी नौसेना (French Navy) के 05 ला फेयेट श्रेणी के युद्धपोतों में से एक एकोनिट 28 अक्टूबर से 02 नवंबर तक मुंबई की सद्भावना यात्रा पर था। जहाज के चालक दल ने भारतीय नौसेना के कर्मियों के साथ पेशेवर और सामाजिक बातचीत की। इस यात्रा का समापन भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े के युद्धपोत के साथ समुद्र में अभ्यास के साथ हुआ। इस फ्रिगेट ने इससे पहले साल 2015 में विशाखापत्तनम का दौरा किया था।

Indo-French Navy

जहाज़ के कमांडिंग ऑफिसर, कमांडर ग्योन ने पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन से मुलाकात की और आपसी हित के मुद्दों पर उनके साथ बातचीत की।

बीते दशक में भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संबंधी विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ा है। एफएनएस एकोनिट की मुंबई की वर्तमान यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग और उनकी बढ़ती हुई अंतःक्रियाशीलता का प्रतिबिंब है। क्षेत्र में शांति और स्थिरता का साझा हित होने के कारण दोनों नौसेनाएं उस लक्ष्य की दिशा में मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *