UP में 5 फेज में 2017 से 1.1% कम मतदान: हर फेज में मतदाताओं में दिखा कम उत्साह, छठे फेज में कल वोटिंग

UP phases

लखनऊ: यूपी UP में 5 फेज 5 phases का मतदान खत्म हो चुका हैं। छठे चरण में 3 मार्च को वोटिंग हैं। अब तक के मतदान प्रतिशत के आंकड़ों पर गौर करें तो 2017 के चुनाव के पहले पांच फेज के मुकाबले कम वोट पड़े हैं। 2022 के 5 चरणों का औसत मतदान प्रतिशत 61.35% रहा, जबकि 2017 में 5 चरणों में औसत मतदान 60.2% रहा था। इस हिसाब से अब तक ओवरऑल वोटिंग में करीब 1.1% की कमी आई हैं।

UP phases

पढ़िए पहले 5 फेज में कैसी रही वोटिंग प्रतिशत:

पहले चरण की 58 सीटों पर 62.4% वोटिंग हुई थी, जो 2017 से 1.2% कम

पहले चरण में 10 फरवरी को वेस्ट UP में वोटिंग हुई थी। तब यहां की 58 सीटों पर 62.4% वोटिंग हुई। 2017 में इन 58 सीटों पर औसतन 63.75% मतदान हुआ था, यानी इस बार करीब 1.2% वोटिंग कम हुई हैं। 2012 में इन्हीं 58 सीटों पर 61.03% वोटिंग हुई थी, यानी 2017 में 2% से ज्यादा वोट का इजाफा हुआ था।

दूसरे चरण की 55 सीटों पर 64.42% वोटिंग हुई, जो 2017 से 1.1% कम

दूसरे चरण में 64.42% वोटिंग हुई हैं। 2017 में इन्हीं 55 सीटों पर 65.53% मतदान हुआ था, यानी इस बार करीब 1.1% कम वोटिंग हुई हैं। 2012 में इन 55 सीटों पर 65.17% वोटिंग हुई थी। 2012 की तुलना में 2017 में वोटिंग में करीब 0.36% का इजाफा हुआ था। 2012 में सपा को 29 और 2017 में भाजपा को यहां 33 सीटों का फायदा हुआ। इस बार इन 55 सीटों पर 1% वोटिंग घटी हैं।

तीसरे चरण में 59 सीटों पर 61% वोटिंग हुई, जो 2017 से 1.21% कम

तीसरे चरण में 61% वोटिंग हुई हैं। 2017 में थर्ड फेज में इन्हीं 59 सीटों पर 62.21% मतदान हुआ था, यानी इस बार करीब 1.21% कम वोटिंग हुई हैं। 2012 में इन 59 सीटों पर 59.79% वोटिंग हुई थी। 2012 की तुलना में 2017 में वोटिंग में करीब 2.42% का इजाफा हुआ था। 2012 में सपा को 37 और 2017 में भाजपा को यहां 41 सीटों का फायदा हुआ। इस बार इन 59 सीटों पर 0.7% वोटिंग घटी हैं।

इसे भी पढ़े: CM न बन पाने की कसक या कुछ और: 5 साल में कभी योगी के साथ नहीं आए वरुण गांधी, पार्टी के लिए प्रचार भी बंद

चौथे चरण में 59 सीट पर 61.65% वोटिंग हुई, जो पिछले चुनाव से करीब 1% कम

चौथे चरण में करीब 61.65% वोटिंग हुई हैं। 2017 में इन्हीं 59 सीटों पर 62.55% मतदान हुआ था, यानी इस बार करीब 1% कम वोटिंग हुई हैं। 2012 में इन 59 सीटों पर 57.52% वोटिंग हुई थी। वहीं, 2012 की तुलना में 2017 में वोटिंग में 5% का इजाफा हुआ था। 2012 में 8% बढ़ने पर सपा को 22 और 2017 में 5% वोटिंग बढ़ने पर भाजपा को यहां 48 सीटों का फायदा हुआ था।

5 phases में 2017 के मुकाबले 1.1 प्रतिशत कम पड़े वोट

पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर 57.3 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि 2017 की बात करें तो 58.4 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यानी 1.1 प्रतिशत ज्यादा वोट पड़े थे। इस बार का मतदान प्रतिशत घटा हैं। 2012 की बात करें तो 55.12 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जोकि 2017 से करीब 3 प्रतिशत कम, जबकि 2022 से करीब 2 प्रतिशत कम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *