वतन लौटे स्टूडेंट्स के स्वागत में पहुंचे केंद्रीय मंत्री: फ्लाइट से उतरने से पहले गुजराती में बोलीं स्मृति ईरानी- स्वागत छे घरमा

Smriti Irani Union Minister

नई दिल्ली: यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चल रहा हैं। जिसमें भारत सरकार के चार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया, जनरल वीके सिंह पोलैंड, हरदीप पुरी हंगरी पहुंचे। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू स्लोवाकिया के लिए रवाना हो चुके हैं। केद्रीय मंत्री Union Minister स्मृति ईरानी Smriti Irani ने दिल्ली एयरपोर्ट पर मलयालम, बांग्ला, गुजराती और मराठी भाषी स्टूडेंट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि घर वापस आने पर आपका स्वागत हैं। इधर देश लौटे स्टूडेंट का स्वागत करने पहुंचे मंत्रियों ने छात्रों से मुलाकात की और उनके बाकी साथियों को सकुशल वापसी का वादा किया।

Smriti Irani ने भारत पहुंचे छात्रों का 4 भाषाओं में किया स्वागत:

Smriti Irani Union Minister

केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर मलयालम, बांग्ला, गुजराती और मराठी भाषी स्टूडेंट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि घर वापस आने पर आपका स्वागत हैं। आपके परिवार सांसें रोक कर इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी ने यूक्रेन में अपने साहस का परिचय दिया हैं। अब आप भारत अपने देश आ चुके हैं इसके लिए आप फ्लाइट के क्रू मेंबर को भी धन्यवाद दें।

रोमानिया पहुंचे सिंधिया बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं:

Smriti Irani Union Minister

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट पहुंचे। वहां उन्होंने एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे महाराष्ट्र के मेडिकल छात्रों का हाल-चाल जाना और वहां कुछ छात्रों से उनकी क्षेत्रीय भाषा में बात की।

सिंधिया ने कहा कि आप लोगों को अब बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। मैं अभी रोमानियां पहुंचा हूं, आप सब लोगों को अपने साथ फ्लाइट में लेकर जाउंगा। आगे और 4 फ्लाइट रोमानिया पहुंच रही हैं। उन्होंने उन सभी छात्रों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही उन लोगों को वहां से निकाला जाएगा।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बुडापेस्ट पहंचे:

Smriti Irani Union Minister

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने में मदद करने के लिए हंगरी के बुडापेस्ट पहुंचे। छात्रों से मुलाकात के करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग यहां ठीक हैं यह देख कर अच्छा लगा। ये हिंदुस्तान की खूबसूरती हैं कि यहां भी जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, गुजरात, केरल और अन्य देश के लोग सब एक साथ मौजूद हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आप लोगों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।

जनरल वीके सिंह पोलैंड में 80 भारतीय छात्रों से मुलाकात की:

Smriti Irani Union Minister

वहीं, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह पोलैंड पहुंचे हैं। वहां उन्होंने वारसॉ में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में रहने वाले 80 भारतीय छात्रों से मुलाकात की। वी के सिंह ने छात्रों से कहा कि आप सब को भारत वापस आने पर बहुत-बधाई। आशा करता हूं कि आप लोग जल्द ही अपनी पढ़ाई फिर से शुरू कर पाएंगे।

इसे भी पढ़े: वायुसेना का रेस्क्यू मिशन तेज: हिंडन एयरबेस से 10:15 बजे रोमानिया के लिए दूसरा C-17 भी रवाना, हंगरी-पोलैंड के लिए उड़ान भरने को तैयार दो और विमान

गजेंद्र सिंह शेखावत भारत आए छात्रों से मिले:

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने फ्लाइट में छात्रों से कहा कि आप सभी एक दुखद याद के साथ भारत आए हैं। आप में से कई लोग घंटों, दिनों तक सो नहीं पाए होंगे। सरकार आपके लिए दिन-रात काम कर रही हैं। 2-3 दिन में और लोगों को वहां से निकाला जाएगा।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यूक्रेन में इस समय हालात बेहद खराब हैं। भारतीय छात्रों को वहां से सकुशल निकालने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा हैं। इस फ्लाइट में 251 छात्र पहुंचे हैं और मैंने भारत की धरती पर उनका स्वागत किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *