रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स: मारियुपोल पर कब्जा करने के करीब रूस, कीव के बाहर बना मिलिट्री बेस भी तबाह किया

ukraine war

कीव/मॉस्को: यूक्रेन जंग Ukraine War को 51 दिन बीत चुके हैं। इस बीच बुधवार को रूसी सेना यूक्रेन के मारियुपोल शहर पर कब्जा करने के करीब दिखाई दे रही हैं। अगर ऐसा होता हैं तो क्रीमिया से जाने वाले सड़क मार्ग पर रूस का कब्जा होगा। वहीं रूस डोनबास में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा हैं, जिसके बाद यहां बड़ा हमला होने की आशंका जताई जा रही हैं।

दूसरी तरफ, यूक्रेन के सभी इलाकों में एक साथ हवाई हमले का अलर्ट घोषित किया गया हैं। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, राजधानी कीव में ब्लास्ट की जानकारी मिली हैं। यहां एक के बाद एक 3 विस्फोट हुए हैं। वहीं रूस ने धमकी दी हैं कि अगर युद्ध लंबा खिंचा तो, हम परमाणु हमला कर सकते हैं।

इस बीच यूक्रेनी हमले का शिकार रूस का मिसाइल दागने वाला वॉरशिप डूब चुका हैं। रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री ने गुरुवार देर रात कहा कि यूक्रेन में सैन्य अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त होने के बाद वॉरशिप मस्कवा ब्लैक सी में डूब गया। जहाज को टो करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से ऐसा हुआ।

War के बड़े अपडेट्स:

यूक्रेन के दक्षिणी सैन्य कमान ने बुधवार देर रात दावा किया कि उसने रूसी वॉरशिप मस्कवा को नेप्च्यून एंटी-शिप मिसाइलों से तबाह कर दिया हैं। हमले के बाद यह डूबने लगा और क्रू को जहाज छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

रशियन सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन दिमित्री मेददेव ने कहा कि हम बॉर्डर इलाकों में न्यूक्लियर हथियार तैनात करेंगे।

CIA डॉयरेक्टर विलियम जे. बर्न्स ने गुरुवार को कहा कि पुतिन यूक्रेन में जीत न पाने से हताश हैं। इस वजह से वे कम क्षमता वाले न्यूक्लियर वेपन के इस्तेमाल का आदेश दे सकते हैं।

यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजीज (UNHCR) के मुताबिक, 50 दिनों के जंग में 50 लाख से अधिक यूक्रेनी नागरिकों ने देश छोड़ा हैं, जबकि, 71 लाख से अधिक लोगों ने दूसरे देशों में पनाह ली हैं। इसमें 90% शरणार्थी महिलाएं और बच्चे हैं, क्योंकि बड़े उम्र के पुरुषों को यूक्रेन छोड़ने पर रोक लगा दी गई थी।

यूक्रेनी आर्म्ड फोर्स के मुताबिक, रूस पूर्वी यूक्रेन में आक्रामक हमले की तैयारी कर रहा हैं। इसके लिए दक्षिणी सैन्य जिले की एडिशनल मिलिट्री यूनिट्स को ट्रेनिंग दी जा रही हैं। फ्रांस ने अपने यूक्रेनी दूतावास को पश्चिमी शहर लीव से वापस राजधानी कीव ले जाने का फैसला किया हैं। रूसी हमले के बाद इसे मार्च की शुरुआत में ट्रांसफर कर दिया गया था। खार्किव के गवर्नर के मुताबिक, 24 फरवरी को रूसी हमले के बाद से करीब 503 नागरिक मारे गए हैं। इसमें 24 बच्चे भी शामिल हैं। रूस ने दावा किया हैं कि यूक्रेन ने रूसी बॉर्डर के पास एक पोस्ट पर मोर्टार दागे हैं। ये हमला ब्रायंस्क इलाके में हुआ हैं।

ब्रिटेन ने रूसी अरबपति अब्रामोविच के करीबी दो रूसी बिजनेसमैन की संपत्ति जब्त की:

ukraine war

ब्रिटेन ने रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच से जुड़े दो रूसी बिजनेसमैन की संपत्तियों को जब्त करने का फैसला किया हैं। इनमें यूजीन टेनेनबाम और डेविड डेविडोविच शामिल हैं। इनसे जुड़ी 13 अरब डॉलर की संपत्ति को सीज किया गया हैं।

अब्रामोविच चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक हैं और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी हैं। ब्रिटेन ने अब्रामोविच के सहयोगी डेविडोविच पर ट्रैवल बैन भी लगाया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *