जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने योजना का लिया जायजा

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा


बांका (बिहार): बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के अलावे कोऑपरेटिव चेयरमैन विजय सिंह बांका सांसद गिरधारी यादव जेडीयू नेता ओंकार यादव ने बांका जिले के बेलहर बड़ूआ जलाशय योजना का जायजा लिया और भवन का निरीक्षण किया एवं बांका प्रखंड के ओढ़नी जलाशय  का  निरीक्षण किया। वही मंत्री ने विभागीय अधिकिरी के साथ समीक्षा बैठक की।

इस दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कई योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण समस्याओं से रूबरू हुए एवं बड़ूवा डैम पर बने निरिक्षण भवन जर्जर स्थिति से अवगत हुए और  निरीक्षण भवन को मारमत करने का निर्देश दिया गया।जिला में दोनों जलाशय को  बढ़ावा देने के लिए उन्होंने  किसान हित के लिए बढ़ावा देने का भरोसा दिलाया।

वहीं बांका सांसद गिरधारी यादव ने बताया कि नीतिश सरकार विकास की सरकार है। बांका में जलाशय को बेहतर हो तथा भवन की स्थिति बेहतर। इन सब चीजों को मंत्री देखेंगे और बांका का विकास जल्द से जल्द सामने देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *