World UFO Day: क्यों मनाया जाता हैं यूएफओ दिवस, क्या एलियन का हैं अस्तित्व?

World UFO Day: Why is UFO Day celebrated, do aliens exist?

नई दिल्ली: क्या एलियंस और अनआईडेन्टिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट UFO का अस्तित्व हैं? इस सवाल को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली हैं। हालांकि आए दिन एलियन और यूएफओ को देखने के दावे किए जाते हैं। कई लोगों ने तो एलियन से मिलने का भी दावा किया हैं। हाल ही में अमेरिकी संसद में एलियन और यूएफओ के मुद्दे पर सुनवाई हुई थी। इस बहस के बीच हर साल दुनिया में 2 जुलाई को विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day) मनाया जाता हैं।

वर्ल्ड यूएफओ आर्गेनाइजेशन (World UFO Organization) ने विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day) मनाने की शुरुआत की थी। कई लोगों का मानना हैं कि यूएफओ नहीं होते हैं और न ही इनके होने के कोई सबूत हैं। अगर यूएफओ नहीं होते हैं तो आखिर इस दिन को मनाने की शुरुआत क्यों की गई।

जागरूकता और आंकड़ों की जरूरत:

UFO

दुनिया में कहीं भी कभी भी हो सकने वाली घटना के आंकड़ों जमा करना ही इस दिवस को मनाने के मुख्य उद्देश्यों में से एक हैं। इसके अलावा जागरूकता फैलाने से ही लोग इस तरह की घटनाओं के प्रति ज्यादा सचेत हो सकते हैं और इस तरह की घटनाओं में किसी तरह के भ्रम ना फैलें और लोग ज्यादा से ज्यादा जानकारियां साझा करें।

वॉशिंगटन के पास उड़ते अजीबोगरीब ऑब्जेक्ट्स:

UFO

24 जून 1947 को वॉशिंगटन में माउंट रेनीयर के पास नौ हाई स्पीड ऑब्जेक्ट्स उड़ते दिखे थे। यह पहली बार था जब ऐसी कोई चीज देखी गई थी। हालांकि कहा जाता हैं कि इसस पहले भी आसमान में उड़ते हुए अजीबोगरीब ऑब्जेक्ट्स देखे गए थे।

1897 बड़ी वस्तु नजर जिसकी टक्कर एक विंडमिल से हुई थी

ufo

सबसे हैरानी वाली बात यह हैं कि जर्मनी के न्यूरेमबर्ग से चित्रों और लकड़ी की कटिंग मिली हैं। इनसे प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 1561 में वहां के लोगों ने आसमान में ग्लोब्स, क्रॉस और प्लेट जैसी वस्तुओं को देखा था। इसके अलावा टेक्सास में 1897 में आसमान में सिगार के आकार की बड़ी वस्तु नजर आई थी। बताया जाता हैं कि उस ऑब्जेक्ट की टक्कर एक विंडमिल से हुई थी।

1947 एक शख्स एलियन के शव को देखने का भी दावा किया

ufo

साल 1947 में एक शख्स ने रोसवैल में हादसे का शिकार हुए कथित प्लेन का मलबा बरामद किया। लोगों का कहना था कि स्पेसक्राफ्ट ऐसा लग रहा था जैसे किसी दूसरी दुनिया का हो। सबसे हैरान करने वाली बात यह हैं कि लोगों ने एलियन के शव को देखने का भी दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *