हरियाणा में 10199 रह गए एक्टिव कोरोना केस: 4 दिनों बाद ओमिक्रॉन के 94 मामले मिले, 1303 संक्रमित मरीज मिले, 17 लोगों की मौत

corona active cases

चंडीगढ़: हरियाणा में 8 फरवरी को कोरोना corona के नए 1303 केस सामने आए हैं, जबकि ओमिक्रॉन के 94 केस मिले। इससे पहले ओमिक्रॉन के 15 केस 4 फरवरी को मिले थे। कोरोना संक्रमित 17 मरीजों की मौत भी हुई। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस active cases 10199 रह गए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 32695 कोरोना सैंपल लिए। रिकवरी रेट 97.86 प्रतिशत पहुंच गया और पॉजिटिविटी रेट 5. 54 प्रतिशत हैं। प्रदेश में कुल मृतकों की संख्या 10433 तक पहुंच गई हैं। फरवरी महीने में 8 दिनों में कुल 128 मौत हुई हैं।

गुरुग्राम में हैं अब भी सबसे ज्यादा 425 मरीज:

corona active  cases

प्रदेश में गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 425 मरीज हैं। फरीदाबाद में 118, सोनीपत में 96,पंचकूला में 84, हिसार में 41, करनाल में 53, पानीपत में 26, अंबाला 33, सिरसा 27, रोहतक 23, यमुनानगर 125, भिवानी 31, कुरुक्षेत्र 51, महेंद्रगढ़ 44, जींद 8, रेवाड़ी 34, झज्जर 27,फतेहाबाद 14, कैथल 9,पलवल 11,चरखी दादरी 15, नूंह 8 केस हैं। 8 फरवरी को गुरुग्राम, हिसार, सिरसा, जींद में दो-दो की मौत हुई। जबकि पानीपत, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र,रेवाड़ी, झज्जर में 1-1 संक्रमित की मौत हुई।

तिथि- सैंपल- केस- एक्टिव केस:

8फरवरी- 32695- 1303- 10199

7 फरवरी- 18248- 1231- 11779

6 फरवरी- 19917-1544-13865

5 फरवरी- 30496-1980- 15573

4 फरवरी- 29267- 2498- 16854

3 फरवरी- 32865-3148-18595

2 फरवरी- 33690-3267-20859

1 फरवरी- 34531-2894-22726

इसे भी पढ़े: कोरोना देश में: पिछले 24 घंटे में 83 हजार नए केस, सिंगल डोज स्पुतनिक लाइट वैक्सीन को मिली मंजूरी, देश में अब 9 वैक्सीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *