UN General Assembly में पहुंचीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

Actress Priyanka Chopra arrives at the US General Assembly

वाशिंगटन: प्रियंका चोपड़ा उन बड़े स्टार्स में से हैं जो सोसाइटी और बाकी सोशल मुद्दों के लिए लड़ती रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने UN General Assembly को संबोधित किया और इस दौरान यह भी कहा कि हमारी दुनिया में सब सही नहीं हैं। प्रियंका ने इस दौरान के कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। उन्ही एक वीडियो में प्रियंका कहती हैं, ‘हम आज अपनी दुनिया में एक ऐसे समय में मिल रहे हैं जब वैश्विक एकजुटता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं। जैसे-जैसे देश कोविड -19 महामारी के विनाशकारी प्रभावों से संघर्ष करना जारी रखते हैं, जैसे-जैसे जलवायु संकट जीवन और आजीविका को प्रभावित करता हैं, संघर्ष, क्रोध, गरीबी, भूख और असमानताओं के रूप में अधिक न्यायपूर्ण दुनिया की नींव को नष्ट कर देते हैं।’

प्रियंका ने आगे कहा, ‘इतने लंबे समय से हम संघर्ष कर रहे हैं। और जैसा कि हम सभी जानते हैं, हमारी दुनिया में सब कुछ ठीक नहीं है। लेकिन ये संकट संयोग से नहीं आए, बल्कि इन्हें एक योजना से ठीक किया जा सकता है। हमारे पास वह योजना है।’

प्रियंका ने क्या लिखा

प्रियंका ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘आज सुबह संयुक्त राष्ट्र महासभा में दूसरी बार बोलने के लिए संयुक्त राष्ट्र के द्वारों से घूमते हुए, @unicef के एक गर्वित प्रतिनिधि के रूप में, मुझे वास्तविक विराम मिला। आज का दिन कार्रवाई, महत्वाकांक्षा और आशा के बारे में था। यह इस बारे में था कि हमें SDG को एक वास्तविकता बनाने के लिए एक साथ क्या करना चाहिए और हमारे पास खोने के लिए एक क्षण भी नहीं है। आज मुझे रखने के लिए महासचिव @antonioguterres को विशेष धन्यवाद।’

प्रियंका ने आगे बच्चों की पढ़ाई और उनके अधिकारों पर बात की। प्रियंका को वर्ल्ड के इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर यूं सभी को मोटिवेट करता देख फैंस काफी खुश हुए। सभी एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

प्रियंका के प्रोजेक्ट्स

प्रियंका अब कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वह सिटाडेल में नजर आएंगी। इसके अलावा वह साइंस फिक्शन ड्रामा में भी दिखेंगी जिसे पैट्रिक मोर्गन डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड में वह फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी जिसे फरहान अख्तर बना रहे हैं और उसमे प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *