Beauty tips: पुराने से पुराना निशान होगा छूमंतर

Beauty tips: Old scars will fade away

नई दिल्ली: आजकल हर कोई अच्छा दिखना चाहता हैं। Beauty Tips अच्छे दिखने के लिए हजारों रुपये भी खर्च करते हैं। आपके चेहरे पर कुछ चोट, कुछ दाने के ऐसे निशान रह जाते हैं जो जाते ही नहीं हैं। ये आपकी पर्सनैलिटी पर भी असर डालते हैं। ऐसे में आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा। यहां तक कि कुछ लोगों को अपने आप में हीन भावना भी आने लगती हैं। अगर आपका भी कोई निशान कई साल पुराना हैं और उसका निशान नहीं जा रहा तो ये घरेलू नुस्खे निशान को गायब करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

नींबू का रस

Beauty tips: Old scars will fade away

नींबू को नेचुरल ब्लीच कहा जाता हैं। नींबू को स्किन केयर के लिए कई रुप से यूज किया जाता हैं। नींबू से चोट के निशान आसानी से मिट जाते हैं। वहीं नींबू के रस में रूई को डुबोकर उसे चोट वाले निशान पर अच्छे से रगड़ें। 10 मिनट तक रगड़ने के बाद नींबू के रस को घाव के निशान पर ऐेसे ही लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करने से कुछ ही दिनों में पुराने से पुराना चोट का निशान गायब हो जाएगा।

प्याज का रस

Beauty tips: Old scars will fade away

प्याज का रस बालों के लिए भी बहुत अच्छा मना जाता हैं। निशान को हटाने के लिए निशान वाली जगह पर इस रस को लगा लें। इसे कुछ देर तक निशान पर लगे रहने दें। इसके बाद इसे पानी से धो लें। ऐसा करने के निशान जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

शहद

Beauty tips: Old scars will fade away

शहद निशान को मिटाने के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। पुराने निशान को हटाने के लिए दो चम्मच शहद में दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसे निशान वाली जगह पर लगाएं और ऊपर से तौलिया को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और उसे निशान वाले स्थान पर रखें। ऐसा रोजाना करने से धीरे-धीरे निशान हल्का होने लगेगा।

टी ट्री तेल

Beauty tips: Old scars will fade away

टी ट्री तेल भी इसमें आपकी मदद कर सकता हैं। बस इस तेल को आधा चम्मच लें और उसमें आधा चम्मच गर्म पानी मिला लें। इसे निशान वाली जगह पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथ से मसाज कर करीब 10 मिनट बाद पानी से धोकर कपड़े सो पोछ लें।

आंवला

Beauty tips: Old scars will fade away

आंवला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता हैं। आंवला का पेस्ट लें और उसमें जैतून का तेल मिला लें। इसे घाव वाले निशान पर लगाने के बाद हल्के हाथ से मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से घाव का निशान पर फर्क दिखने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *