भागलपुर बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत, मलबे में अब भी कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी, बारूद और लोहे की कीलें मिलीं

bomb blast Bhagalpur

भागलपुर: बिहार में भागलपुर Bhagalpur शहर के काजवली चक इलाके में गुरुवार रात करीब 11.30 बजे बम विस्फोट bomb blast में 10 लोगों की मौत हो गई। सुबह नौ बजे के बाद एक बच्चे समेत तीन लोगों के शव निकाले गए। मलबे में अभी भी कई लोग दबे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा हैं। विस्फोट में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के 4 घर जमींदोज हो गए। विस्फोट से करीब 5 किमी का इलाका दहल उठा। ब्लास्ट नवीन मंडल और गणेश मंडल के घर के बीच हुआ हैं। विस्फोट किसके घर में हुआ हैं, यह अभी साफ नहीं हो पाया हैं। कुछ लोग आजाद बता रहे हैं, कुछ लोग नवीन और गणेश का नाम ले रहे हैं। पुलिस को मलबे से 5 किलो बारूद और काफी संख्या में लोहे की कीलें मिली हैं।

कुछ दिनों पहले IB ने भी भागलपुर पुलिस को अलर्ट किया था। धमाके की चपेट में कई घर आए हैं, इसलिए ये मामला संदिग्ध भी लग रहा हैं। पुलिस बम ब्लास्ट के एंगल से भी इसकी जांच कर रही हैं।

हटाया जा रहा मलबा:

घायलों का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए। जमींदोज हुए मकानों के मलबे को हटाने का काम चल रहा हैं। विस्फोट के दौरान मौजूद पड़ोसी निर्मल साह उर्फ लड्डू ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर घर में सो रहे थे। वह भी घर के बाहर बैठे थे तभी तेज धमाका हुआ।

ई-रिक्शे से कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया:

धमाका होने के बाद घर में जैसे ही लोग देखने के लिए अंदर घुसे घर गिरना शुरू हो गया। परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब चुके थे। घटनास्थल पर बहुत धुंआ हो जाने से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। किसी तरह कुछ लोगों को ई-रिक्शे से ले जाकर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत हैं।

इसे भी पढ़े: बांस की चचरी पे होती है सालों भर आवागमन

काजवली चक में बम ब्लास्ट से कई घरों को भी नुकसान पहुंचा हैं। किसी की छत गिर गई हैं। किसी की खिड़की में लगा शीशा टूट गया हैं। वहीं, स्थानीय रमेश कुमार ने बताया कि इतनी जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ कि पहले कभी भी इतनी जोर से आवाज नहीं हुआ था। ब्लास्ट होने के बाद सड़कों पर पूरी तरह से बारूद का धुआं भर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *