‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी का साथ देनी पहुंची स्वरा भास्कर

Bharat Jodo Yatra Swara Bhaskar to support Rahul Gandhi

उज्जैन: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इन दिनों मध्य प्रदेश से गुजर रही हैं। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में इस पदयात्रा में शामिल हुईं। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए राहुल के साथ स्वरा की एक तस्वीर साझा की हैं। कैप्शन में लिखा हैं, ‘आज प्रसिद्ध अभिनेत्री स्वरा भास्कर भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनीं। समाज के हर वर्ग की उपस्थिति ने इस यात्रा को सफल बनाया हैं।’

समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए जानी जाने वाली स्वरा भास्कर ने भी कांग्रेस पार्टी के पोस्ट को रीट्वीट किया। बता दें कि इससे पहले अमोल पालेकर, संध्या गोखले, पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, मोना अम्बेगांवकर, रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी जैसी सिनेमा हस्तियों ने यात्रा में भाग लिया था।

सितंबर के अंत में ट्विटर पर हॉलीवुड स्टार जॉन क्यूसैक ने भी कांग्रेस के जन संपर्क कार्यक्रम को अपना समर्थन दिया था।

Bharat Jodo Yatra Swara Bhaskar to support Rahul Gandhi

राहुल गांधी की यह यात्रा 12 दिनों के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मालवा-निमाड़ क्षेत्र में 380 किमी की दूरी तय करने वाली हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा 04 दिसंबर को मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा 07 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई, जो कि कश्मीर तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *