Bhojpuri के फेमस अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड, होटल में फांसी लगाकर दी जान

Bhojpuri's famous actress Akanksha Dubey committed suicide

वाराणसी: भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं। भोजपुरी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा थीं।

आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कमस पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था। आज, 26 मार्च को ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम ‘आरा कभी हारा नहीं’ है. फैन्स के लिए विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि जिस आकांक्षा को उन्होंने आज नए गाने में देखा है, वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। आखिरकार एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। इस खबर के आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी को इससे बड़ा झटका लगा है।

Bhojpuri's famous actress Akanksha Dubey committed suicide

आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था बचपन से ही उन्हें टीवी देखने पसंद था। इसी पैशन को फॉलो करने के बाद वो फिल्मी दुनिया में आई थीं। मुंबई में पढ़ाई करने के बाद आकांक्षा ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी दोस्त पुष्पांजलि पांडे ने इसमें उनकी मदद की थी।

डिप्रेशन के कारण छोड़ी थी इंडस्ट्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। यहां उन्होंने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा था। बताया जाता है कि साल 2018 में आकांक्षा डिप्रेशन में चली गई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली थी। उन्होंने कहा था कि नए आर्टिस्ट को नए जैसा ट्रीट नहीं किया जाता है। इसकी वजह से लोगों का आत्मविश्वास टूटता है।

आकांक्षा दुबे ने फिल्मों में दोबारा काम करने का श्रेय अपनी मां को दिया था। उन्होंने कहा था कि कठिन समय में उनकी मां ने उन्हें समर्थन किया। फिल्मों के अलावा कई बढ़िया गानों के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। साल 2021 में आया एक्ट्रेस का गाना ‘तुम जवान हम लाइका’ ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ था। उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ ‘नाच के मालिकनी’ वीडियो में भी काम किया था। उनके ब्लॉकबस्टर हिट गानों में भुअरी, काशी हिले पटना हिले, ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ शामिल है। अकांक्षा दुबे जैसी टैलेंटेड अभिनेत्री का यूं अचानक चले जाना उनके फैन्स के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *