Bigg Boss-16 में अब बेडरूम के लिए होगी जबरदस्त फाइट, मौत के कुआं में दिखाना होगा दम

Bigg Boss 16 this season house look

मुंबई: सलमान खान देश के सबसे बड़े रियलिटी शो Bigg Boss-16 को लॉन्च करेंगे। बिग बॉस- 16 का आगाज होने से पहले शो से जुड़ी मजेदार डिटेल्स सामने आ रही हैं। हर साल बिग बॉस हाउस में क्रिएटिव और यूनीक थीम देखने को मिलती हैं। ये ट्रेंड इस बार भी फॉलो होगा। बिग बॉस 16 के हाउस में क्या कुछ खास होने वाला हैं, इसकी बड़ी ही मजेदार जानकारी सामने आई हैं। जिसकी फैंस ने कल्पना भी नहीं की होगी, ऐसा कुछ होने वाला हैं।

बिग बॉस हाउस में होंगे 4 बेडरूम

क्या आपको मालूम हैं बीबी 16 की थीम सर्कस हैं। सूत्रों के हवाले से, सीजन 16 की थीम एक्वा बताई गई थी। पर ऐसा कुछ नहीं हैं। शो की थीम सर्कस होगी। शो की टैगलाइन हैं- गेम बदलेगा क्योंकि बिग बॉस खुद खेलेगा। बीबी हाउस कैसा होगा ये जानने की सभी को एक्साइटमेंट होगी। इसकी भी जानकारी मिल गई हैं। सर्कस थीम से मैच करते हुए ही घर का इंटीरियर डिजाइन रखा गया हैं। सबसे बड़ी बात जो इससे पहले शो के इतिहास में नहीं हुई, वो ये हैं कि बीबी 16 में एक नहीं बल्कि 04 बेडरूम होंगे।

अब होगी बेडरूम के लिए फाइट

अभी तक जहां एक बेडरूम में अपने बेड के लिए कंटेस्टेंट्स में झगड़े होते थे। तो अब सोचिए इन 04 बेडरूम्स में अपनी जगह बनाने के लिए घरवालों के बीच क्या मजेदार घमासान होता दिखेगा। पिछली बार डबल बेड और सिंगल बेड में सोने को लेकर लड़ाइयां हुई थीं। इस बार चार बेडरूम हैं लेकिन चारों का साइज क्या होगा ये अब तक सामने नहीं आया हैं। ऐसे में साथ में बेड शेयर करना, कितना बड़ा इश्यू बनेगा ये शो आने के बाद ही पता चलेगा। ये तो साफ हैं कि सबसे बड़ा ट्विस्ट बेडरूम में ही देखने को मिलेगा। घर को ओमंग कुमार और वनीता कुमार ने डिजाइन किया हैं। 04 बेडरूम बनाए गए हैं, जिनके नाम फायर रूम, ब्लैक एंड व्हाइट रूम, कार्ड्स रूम और विंटेज रूम रखे गए हैं। सभी कमरों की अलग अलग थीम होगी। इन सभी रूम्स से जुड़ा बड़ा ट्विस्ट होगा, जिससे फैसला होगा कि कौन सा कंटेस्टेंट किस रूम में रहेगा।

Bigg Boss में क्या होगा नया?

Bigg Boss 16 this season house look

एक खास स्पेस बनाया गया हैं जो मौत का कुआं हैं, यहां स्टंट्स, पनिशमेंट टास्क या लग्जरी बजट टास्क करवाए जाएंगे। अलग कैप्टन रूम बनाए गए हैं। जो काफी रॉयल होगा। वहां सभी लग्जरी सुविधाए मौजूद होंगी। डाइनिंग एरिया काफी खूबसूरत हैं। कई नए एलिमेंट्स को एड किया गया हैं, घर ब्राइट हैं, रेड, पिंक, गोल्डन, ओरेंज कलर्स का ज्यादा इस्तेमाल किया गया हैं।

फैशन सेंसेशन Urfi Javed की नई सिम ड्रेस

ये सभी डिटेल्स जानने के बाद तो बिग बॉस हाउस देखने की एक्साइटमेंट ही बढ़ गई हैं। इस बार बिग बॉस हाउस काफी कलरफुल और ब्राइट होने वाला हैं। शो में रोमांच का डोज कई गुना ज्यादा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *