बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का निधन, सीएम नीतिश कुमार, तेजस्वी यादव ने शोक जताया

Bihar Congress senior leader Sadanand Singh passed away

पटना: बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का निधन हो गया है। बिहार के सभी नेताओं ने निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। बिहार विधानसभा में सदानंद सिंह को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा पहुंचे और उन्हें याद किया।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दुख जताया और कहा- शोक संतप्त परिजनों को ईश्वर दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतम राम मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि सदानंद सिंह उनके पुराने साथी थे, सदानंद बाबू की कमी हमेशा खलेगी ।

ये भी पढ़ें: लालू-राबड़ी शासनकाल में बिहार बन गया था आज के जैसा अफगानिस्तान: सुशील मोदी

मीडिया खबरों के मुताबिक पिछले दिनों बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी सदानंद सिंह से मिलने अस्पताल गए थे। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने भी शोक जताया और उन्हें याद किया।

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने सदानंद सिंह को पिता तुल्य बताया। उन्हें कहा कि बिहार के सर्वमान्य नेता, कांग्रेस के योद्धा, मेरे पिता तुल्य सदानंद सिंह का आज स्वर्गवास हो गया। एक राजनीतिक युग का अंत हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि आज उनके निधन से पूरा बिहार स्तम्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *