UP में लगातार दूसरी बार CM योगी की ताजपोशी आज: शाम 4 बजे CM पद की शपथ लेंगे

CM Yogi

लखनऊ: CM योगी Yogi  आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शुक्रवार यानी आज दूसरी बार शपथ लेंगे। शपथ समारोह लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (इकाना स्टेडियम) में शाम 4 बजे से होगा। समारोह में PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।

12 भाजपा शासित राज्यों के सीएम और 5 डिप्टी CM भी समारोह में शिरकत करेंगे। इसके अलावा योगी ने विपक्ष के कई नेताओं को भी शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया हैं। पूरी खबर पढ़ने से पहले योगी के CM बनने पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं।

लखनऊ में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक:

इससे पहले गुरुवार को लखनऊ में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में उत्तर प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया। योगी ने कहा कि राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि लगातार दूसरी बार एक ही पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री बना हो। मेरे पास कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था, लेकिन पार्टी ने 2017 में मुझ पर विश्वास किया और आज UP PM मोदी ने नेतृत्व में विकास की राह पर आगे बढ़ रहा हैं।

योगी 2.0 में 45 से 46 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

CM Yogi

गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने 50 नेताओं को चाय पर बुलाया। सूत्रों के अनुसार योगी सरकार 2.0 की नई कैबिनेट में 45 से 46 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें 16 से 17 पुराने मंत्रियों को योगी कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद हैं। वहीं, इस बार मंत्रिमंडल में करीब 20 नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि केशव प्रसाद मौर्य फिर से डिप्टी CM बन सकते हैं। इसकी वजह यह हैं कि भाजपा OBC वर्ग को नजर अंदाज करने के सपा और अन्य विपक्षी दलों के आरोपों में नहीं घिरना चाहती हैं। वहीं, पार्टी दिनेश शर्मा को सरकार की जगह संगठन में बड़ी भूमिका दे सकती हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना हैं।

CM योगी के नाम ये 7 रिकॉर्ड:

UP विधानसभा के इतिहास में लगातार दूसरी बार CM बनने वाले पहले उम्मीदवार।

5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले BJP के पहले मुख्यमंत्री।

BJP शासन में पहली बार ऐसा हुआ, जब 5 साल तक एक ही व्यक्ति CM रहा।

2007 में मुलायम सिंह के बाद बतौर CM चुनाव लड़ने वाले पहले उम्मीदवार।

34 साल से चल रहे नोएडा फैक्टर को तोड़ कर जीत हासिल करने वाले मुख्यमंत्री।

योगी लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने वाले पांचवें CM हैं। इसके पहले 1957 में संपूर्णानंद, 1962 में चंद्रभानु गुप्ता, 1974 में हेमवती नंदन बहुगुणा और 1985 में एन.डी. तिवारी भी ऐसा कर चुके हैं।

योगी आदित्यनाथ 15 साल में पहले मुख्यमंत्री होंगे जो विधायक के रूप में शपथ लेंगे। उनके पहले 2007 में मायावती और 2012 में अखिलेश यादव ने विधान परिषद सदस्य रहते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *