यूक्रेन पर हमले का 30वां दिन LIVE: जंग में पहली बार NATO की एंट्री

Ukraine war

कीव/मॉस्को: रूस-यूक्रेन Ukraine जंग War का आज 30वां दिन हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को इस संकट पर ब्रुसेल्स में NATO समिट को संबोधित किया। बाइडेन ने कहा कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ केमिकल वेपन का इस्तेमाल किया तो नाटो जवाब देगा। रूस जिस तरह के हथियारों का इस्तेमाल करेगा, नाटो उसी तरह के हथियारों से उसे जवाब देगा।

इसके साथ ही समिट के बाद बाइडेन ने मीडिया से कहा कि हमने चीन को साफ तौर पर चेताया हैं कि अगर उसने रूस को मदद दी तो इसके गंभीर आर्थिक परिणाम भुगतने होंगे। हमने उन्हें कोई धमकी तो नहीं दी हैं, लेकिन चीनी राष्ट्रपति रूस की मदद करने का परिणाम अच्छे से जानते हैं।

आज के बड़े अपडेट्स:

विदेशी जहाजों को यूक्रेनी बंदरगाहों से बाहर निकालने के लिए रूस ब्लैक सी के इलाके में एक ह्यूमन कॉरिडोर रूट खोलेगा।

G-7 देशों ने रूस के सेंट्रल बैंक पर लेन-देन में सोने का इस्तेमाल करने पर रोक लगाई।

यूक्रेन फोर्सेस का दावा हैं कि रूस 9 मई तक युद्ध को खत्म करना चाहता हैं, क्योंकि रूस में इस दिन को सेकंड वर्ल्ड वॉर में जर्मनी पर विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता हैं।

जंग में हुए नुकसान पर एक नजर:

दक्षिणी मायकोलाइव क्षेत्र के एक गांव पर रूसी सेना की गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए​​​​​​​।

रूसी हमले में अब तक राजधानी कीव के 75 नागरिकों मारे गए और 307 लोग घायल हो गए। मारे गए लोगों में 4 बच्चे भी शामिल हैं।

रूसी सेना ने कीव से इवानो-फ्रैंकिव्स्क जाने वाली एक ट्रेन पर गोलाबारी की। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

नाटो कभी भी इतना अधिक एकजुट नहीं हुआ:

बाइडेन ने कहा कि नाटो कभी भी इतना अधिक एकजुट नहीं हुआ हैं, जितना आज हैं। यूक्रेन पर हमले के बाद पुतिन को उनके इरादे के बिल्कुल उलट परिणाम मिल रहे हैं। अमेरिका एक लाख यूक्रेनी रिफ्यूजी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

Ukraine को 6,000 मिसाइल देगा ब्रिटेन:

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ऐलान किया हैं कि रूसी सेना के मुकाबले के लिए वो यूक्रेन को 6,000 मिसाइल और 25 मिलियन पाउंड भेजेगा। इसके साथ ही मिलिट्री हार्डवेयर और एंटी टैंक इक्विपमेंट भी भेजे जाएंगे।

केमिकल वेपन के इस्तेमाल का आरोप लगाकर हमला कर सकता हैं रूस:

नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने गुरुवार को कहा कि रूस, अमेरिका और उसके सहयोगी की ओर से इस तरह के हमले की तैयारी का आरोप लगाकर यूक्रेन में केमिकल वेपन का इस्तेमाल कर सकता हैं।

स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि केमिकल वेपन के इस्तेमाल के बहुत ही गंभीर परिणाम होंगे।

Ukraine war

फाइटर प्लेन के लिए जेलेंस्की की नाटो से गुहार:

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो से उसके पास मौजूद फाइटर प्लेन का 1% हिस्सा मांगा। जेलेंस्की ने कहा कि आपके पास हजारों लड़ाकू जेट हैं, लेकिन हमें अभी तक एक भी नहीं दिया गया हैं। हालांकि अमेरिकी अधिकारी रूस के डर से यूक्रेन को फाइटर प्लेन देने से इनकार करते रहे हैं।

इसे भी पढ़े: यूक्रेन पर हमले का 16वां दिन LIVE:रूस का आरोप- यूक्रेन अमेरिका के साथ बायोलॉजिकल लैब चला रहा, यूक्रेन में रूसी संपत्ति जब्त करेंगे जेलेंस्की

ह्यूमन कॉरिडोर से अब तक 402,000 लोगों को बाहर निकाला:

यूक्रेन में जारी जंग के बीच कई इलाकों में रूस की तरफ से ह्यूमन कॉरिडोर भी बनाया गया हैं। रूस का दावा हैं कि इन ह्यूमन कॉरिडोर से अब तक 84,000 बच्चों सहित 402,000 यूक्रेनी नागरिकों का बाहर निकाला गया हैं। हालांकि यूक्रेन ने अभी तक इन दावों के बारे में कुछ नहीं कहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *