खाना पकाना फिर महंगा: दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपए से ऊपर

Cylinder expensive

नई दिल्ली: घरेलू गैस सिलेंडरों Cylinder के दाम में शनिवार को 50 रुपए का इजाफा expensive हुआ हैं। इसके बाद दिल्ली में नई कीमत 999.50 रुपए हो गई हैं। मार्च 2022 में भी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की वृद्धि की गई थी। हालांकि, कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ हैं। इससे पहले 1 मई को कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम 102 रुपए बढ़े थे। इसके बाद इनकी कीमत 2,355 रुपए हो गई।

पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही महंगाई की मार:

पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद तेल कंपनियों ने 22 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा किया था। इससे बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 1 हजार रुपए के ऊपर निकल गया था।

1 साल में 190.50 रुपए महंगा हुआ गैस Cylinder:

दिल्ली में 1 मई 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 809 रुपए थी, जो अब 999.50 रुपए पर पहुंच गई हैं। यानी बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 130.50 बढ़ी हैं। वहीं इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई हैं।

Cylinder expensive

पिछले 8 सालों में गैस सिलेंडर ढ़ाई गुना महंगा हुआ:

पिछले 8 सालों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत दोगुनी होकर 999.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई हैं। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी जो अब 999.50 रुपए हैं।

Cylinder expensive

1 मई को 102 रुपए महंगा किया था कॉमर्शियल सिलेंडर:

इससे पहले महीने के पहले दिन यानी 1 मई को 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 102 रुपए बढ़ाई थी। राजधानी दिल्ली में अब नए सिलेंडर की कीमत 2,355 रुपए हैं। वहीं इससे पहले कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम 1 अप्रैल को बढ़े थे। तक इसकी कीमत में 250 रुपए का इजाफा किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *