स्कूल से लौट रही छात्रा को गोली मारने के मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Sangam Vihar Big action in case of shooting 

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार (Sangam Vihar) इलाके में एक 16 वर्षीय लड़की की हत्या के कथित प्रयास के सिलसिले में मुख्य आरोपी अमानत अली को पुलिस ने दिल्ली के त्रिलोकपुरी से गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं, इस मामले में बॉबी और पवन पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जिन्होंने अपने दोस्त अमानत अली के कहने पर लड़की को गोली मारी थी। बता दें कि इस घटना में लड़की के कंधे पर गोली लगी थी। खबर है कि अब लड़की अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ चुकी हैं।

क्या था पूरा मामला

Sangam Vihar Big action in case of shooting  

दरअसल दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में 26 अगस्त को स्कूल से घर लौट रही एक 11वीं कक्षा की छात्रा पर किसी ने गोली चला दी। छात्रा को दिल्ली के बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। दक्षिणी जिले की पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी, तभी पीछे से किसी ने उस पर गोली चला दी। गोली छात्रा के कंधे के पास लगी हैं। फिलहाल पीड़िता को इलाज के लिए बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया गोली चलाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की के परिवार ने मोहल्ले में ही रहने वाले अभी नाम के एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया हैं। परिवार वालों का आरोप हैं कि युवक लड़की के पीछे पिछले 1 साल से पड़ा हुआ था और उसे लगातार परेशान कर रहा था। परिजनोंन ने बताया कि वह युवक स्कूल से आते-जाते रोज उसका पीछा किया करता था।

पुलिस ने लिया था लड़की का बयान

दक्षिणी जिले की डीसीपी ने बताया हैं कि इस मामले में लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया हैं उसने बताया हैं कि वह 11वीं कक्षा में पढ़ती हैं और जब वह स्कूल से घर लौट रही थी तभी उसने देखा कि मोटरसाइकिल पर तीन लड़के उसका पीछा कर रहे हैं। जब वह संगम विहार के बी ब्लॉक पहुंची तो उसमें से एक लड़के ने पीछे से उस पर गोली चला दी और फिर तीनों वहां से भाग गए। लड़की ने बताया हैं कि उनमें से एक लड़के को वह जानती हैं जो कि सोशल मीडिया के जरिए उसके संपर्क में आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *