जाम में फंसी कार तो डॉक्टर ने रोड पर लगा दी दौड़

doctor ran on the road 

बेंगलुरु: बेंगलुरु से एक डॉक्टर (Doctor) वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें वे रोड पर दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। डॉक्टर इसलिए दौड़ रहे हैं क्योंकि वह जिस कार से अस्पताल जा रहे थे। वह ट्रैफिक जाम में फंस गए और उन्हें सर्जरी के लिए जल्दी पहुंचना था। इसके बाद उन्होंने कार और ड्राइवर को छोड़ दिया और अस्पताल के लिए दौड़ लगा दी।

दरअसल, इन डॉक्टर का नाम गोविंद नंदकुमार हैं। डॉक्टर ने बताया कि वे जाम में फंस गए थे और लेट हो रहे थे। डॉक्टर को कनिंघम रोड से सरजापुर के मणिपाल अस्पताल पहुंचना था। इसके बाद उन्होंने गूगल मैप चेक किया यो पाया कि जाम के चलते अस्पताल पहुंचने में 45 मिनट और लगेंगे। डॉक्टर ने बताया कि कार और ड्राइवर को छोड़कर वहां से चल दिए और दौड़ लगा दिया।

डॉक्टर का मरीज पहले से ही सर्जरी के लिए अस्पताल पहुंच चुका था और अन्य मरीज भी डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। डॉक्टर जाम के बीच अपनी कार से बाहर निकले और करीब तीन किमी दूर अस्पताल पहुंचने के लिए पैदल दौड़ लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपने फोन से वीडियो भी बनाया हैं।

वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसमें दिख रहा हैं कि डॉक्टर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। डॉक्टर को कनिंघम रोड से सरजापुर के मणिपाल अस्पताल पहुंचना था। बारिश और जलभराव के चलते अस्पताल से कुछ किलोमीटर आगे ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। इसके बाद फिर डॉक्टर ने दौड़ लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *