बेवजह EVM को बार-बार फंसाते हैं: जिन 88 सीटों पर EVM में खराबी का हो-हल्ला मचा, उनमें 60 BJP और 28 सपा ने जीतीं

BJP EVM

यूपी नतीजों के ठीक पहले अलीगढ़, सहारनपुर, कौशांबी, वाराणसी, शामली समेत 13 जगहों पर EVM में गड़बड़ी के वीडियोज वायरल हुए। मामला इतना बढ़ा कि अखिलेश यादव ने गुस्से में प्रेस कॉन्फ्रेंस तक कर डाली। हालांकि नतीजों के बाद EVM की खराबी की बहसें बंद हो गई हैं। हमने यहां सिर्फ उन सीटों के नतीजों को खंगाला, जहां EVM को लेकर सवाल उठे थे। उन्हें बारी-बारी से बताते हैं। आखिर में उन 3 सीटों की चर्चा भी करेंगे जहां BJP उम्मीदवारों ने माफी मांगी थी। पहले EVM पर बात करते हैं।

शामली की 3 सीटें, सपा ने EVM खराबी की शिकायत की:

शामली में 10 फरवरी को वोटिंग थी। समाजवादी पार्टी ने जिले के कई बूथ पर गरीब मतदाताओं को डरा-धमका कर वापस भेजने का आरोप लगाया था। चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की भी मांग की थी। जिले में कुल 3 विधानसभा हैं।

नतीजाः सपा-RLD ने तीनों सीटें जीती:

शामली: RLD के प्रसन्न चौधरी जीते
थाना भवन: RLD के अशरफ अली खान जीते
कैराना: सपा के नाहिद हसन जीते

मुरादाबाद की 6 सीटें, सपा ने EVM बदलने की साजिश का आरोप लगाया:

जिले में 1500 से ज्यादा बैलेट पेपर खाली मिले। जिसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि EVM मशीन बदल दी गई हैं। मुरादाबाद जिले में कुल 6 विधानसभा सीटें हैं।

नतीजाः 6 विधानसभा सीटों में से 5 सपा ने जीती:

ठाकुरद्वारा: सपा के नवाब जान जीते
कांठ: सपा के कमाल अख्तर जीते
मुरादाबाद ग्रामीण: सपा से मोहम्मद नासिर जीते
मुरादाबाद शहर: सपा के मोहम्मद यूसुफ अंसारी हारे
कुंदरकी: सपा के जिया-उर-रहमान जीते
बिलारी: सपा के मोहम्मद फहीम इरफान जीते

अलीगढ़ की 7 सीटें, बीजेपी नेता पर आरोप लगा कि EVM में गड़बड़ी की हैं:

सपा नेता अपने समर्थकों के साथ मतगणना वाली जगह पर पहुंचे। कहा, पहले बीजेपी के पूर्व विधायकों ने स्ट्रांग रूम तक जाकर निरीक्षण किया। लेकिन सपा के प्रत्याशी को सुरक्षाकर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया। सपा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता EVM में गड़बड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। अलीगढ़ में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं।

नतीजा: सभी 7 विधानसभा सीटें BJP ने जीती:

अलीगढ़: बीजेपी के मुक्ता राजा जीते
खैर: बीजेपी के अनूप सिंह उर्फ अनिल प्रधान जीते
बरौली: बीजेपी के ठाकुर जय वीर सिंह जीते
अतरौली: बीजेपी के संदीप कुमार सिंह जीते
छर्रा: बीजेपी के रविंद पाल सिंह जीते
इग्लास: बीजेपी के राजकुमार सहयोगी जीते
कोल: बीजेपी के अनिल पाराशर जीते

आगरा की 9 सीटें, अधिकारी की गाड़ी में छेनी और हथौड़ा मिलने पर हंगामा:

आगरा में अधिकारी की गाड़ी को सपा के कार्यकर्ताओं ने रोक ली। उनका कहना था कि गाड़ी से सूटकेस में छेनी और हथौड़ी मिले हैं। आगरा में कुल 9 विधानसभा सीट हैं।

नतीजा: सभी 9 विधानसभा सीट बीजेपी के खाते में:

आगरा कैंट: बीजेपी के डॉ जीएस धर्मेश जीते
आगरा नॉर्थ: बीजेपी के पुरुषोत्तम खंडेलवाल जीते
आगरा रूरल: बीजेपी की बेबी रानी मौर्या जीतीं
आगरा साउथ: बीजेपी के योगेन्द्र उपाध्याय जीते
बाह: बीजेपी की रानी पक्षालिका सिंह जीतीं
एत्मादपुर: बीजेपी के डॉ धर्मपाल सिंह जीते
फतेहाबाद: बीजेपी के छोटे लाल वर्मा जीते
फतेहपुर सीकरी: बीजेपी के बाबू लाल जीते
खेरागढ़: बीजेपी के भगवान सिंह कुशवाहा जीते

सहारनपुर में 7 सीटें, सपा कार्यकर्ताओं ने DM के साथ जा रही प्राइवेट गाड़ी को रोका:

सपा कार्यकर्ताओं ने DM की गाड़ी के साथ एक प्राइवेट गाड़ी को रोक लिया। कार्यकर्ताओं का कहना हैं कि प्राइवेट गाड़ी बिना परमिशन के मतगणना स्थल पर गई। सपा कार्यकर्ताओं ने गाड़ी का पीछा किया और गाड़ी रोककर चेकिंग की। सहारनपुर जिले में कुल 7 विधानसभा सीट हैं।

बरेली की 9 सीटें, कूड़े की गाड़ी में मिले बैलेट पेपर से भरे 3 बॉक्स:

मतगठना से एक दिन पहले बरेली जिले में कचरे की गाड़ी में बैलेट पेपर से भरे 3 बॉक्स मिले। कूड़े गाड़ी में बैलेट पेपर मिलने के बाद सपा के कार्यकर्ता और दूसरे दलों के नेताओं ने जमकर हंगामा किया। जिले में कुल 9 विधानसभा सीटें हैं।

उन्नाव की 6 सीटें, मतगणना वाली जगह पर पकड़े गए लेखपाल:

उन्नाव में मतगणना स्थल के पास सपा नेताओं ने लेखपाल को पकड़ा था। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लेखपाल ईवीएम सील करने का सामान ले जा रहे थे। जिले में कुल 6 विधानसभा सीटें हैं।

कानपुर की 10 सीटें, मैकेनिक के जरिए EVM हैक करने का आरोप:

कानपुर के मतगणना स्थल गल्ला मंडी में सपा ने अपने समर्थकों के साथ हंगामा किया। उन्होंने कहा पास के बैंक के ATM की रिपेयरिंग के बहाने EVM हैक करने की कोशिश की जा रही हैं। कानपुर जिले में कुल 10 विधानसभा सीटें हैं।

लखनऊ की 9 सीटें, सपा कार्यकर्ताओं ने EVM को लेकर मचाया हंगामा:

लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने EVM में धोखेबाजी को लेकर जमकर हंगामा किया। मतगठना जगह रमाबाई रैली स्थल पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर कुर्सी लगाकर नेताओं की मौजूदगी में निगरानी किया। जिले में कुल 9 विधानसभा सीटें हैं।

गाजीपुर की 7 सीटें, मतदान केंद्रों पर EVM खराब मिली:

जमानियां विधानसभा के राघवपुर गांव के बूथ 46, मिर्चा गांव के बूथ 222, सिया गांव के बूथ 295 और चित्रकोनी गांव के बूथ 231 पर ईवीएम खराब होने की खबर आई। इसकी वजह से एक घंटे तक मतदान नहीं हो पाया। गाजीपुर में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं।

वाराणसी की 8 सीटें, स्ट्रांग रूम के बाहर गाड़ी में मिली EVM:

बनारस के स्ट्रांग रूम के बाहर गाड़ी में EVM मिली। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद EVM प्रभारी ADM नलिनीकांत सिंह को काउंटिंग के काम से हटा दिया गया। वाराणसी में कुल 8 विधानसभा सीटें हैं।

कौशांबी की 3 सीटें, सपा नेताओं ने चेक किया डीएम की गाड़ी:

कौशांबी के डीएम सुजीत कुमार को सपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना केंद्र के गेट पर ही रोक लिया। करीब 20 मिनट तक डीएम की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने चेक किया। जिले में कुल 3 विधानसभा सीटें हैं।

इसे भी पढ़े: भाजपा ने मुस्लिम-यादव गढ़ में भी लगाई सेंध: जाट और यादवों के गढ़ भी भाजपा जीती, टॉप-10 मुस्लिम सीटों में से दो पर किया कब्जा

सोनभद्र की 4 सीटें, डीएम की गाड़ी में मिले बैलेट पेपर:

सोनभद्र के SDM घोरावल रमेश कुमार की गाड़ी में बैलेट पेपर मिलने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इसके बाद SDM को हटा कर श्याम प्रताप सिंह को चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारियां दी गई। जिले में 4 विधानसभा सीटें हैं।

नतीजा: सभी 4 सीट बीजेपी के खाते में:

दुद्धी: बीजेपी से रामदुलार जीते
घोरावल: बीजेपी से डॉ अनिल कुमार मौर्य जीते
ओबरा: बीजेपी से संजीव कुमार जीते
राबर्ट्सगंज: बीजेपी से भूपेश चौबे जीते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *