यूक्रेन पर हमले का 17वां दिन LIVE: कीव के पास एयर स्ट्राइक से अनाज के गोदाम में लगी आग, रूसी सेना ने मेलिटोपोल के मेयर को किडनैप किया

attack Ukraine

मॉस्को/कीव: युद्ध attack का आज 17वां दिन हैं। रूस ने यूक्रेन Ukraine की राजधानी कीव और उसके पास के इलाकों में हमले तेज कर दिए हैं। आज ब्रोवरी इलाके में रूसी सेना ने एयरस्ट्राइक और भारी गोलीबारी की। इसकी वजह से यहां के एक अनाज गोदाम में आग लग गई।

दूसरी तरफ रूसी सेना ने यूक्रेन की मेलिटोपोल सिटी के मेयर इवान फेडोरोव का अपहरण कर लिया। ये जानकारी यूक्रेन की संसद के ट्विटर एकाउंट पर दी गई हैं। इवान ने रूसी सेना को सहयोग करने से मना कर दिया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे ये​​​ ISIS (इस्लामिक स्टेट) के आतंकियों जैसी हरकत बताया हैं।

ताजा अपडेट्स:

इटली ने यूरोपीयन यूनियन के प्रतिबंधों के तहत रूसी अरबपति एंड्री मेलनिचेंको की करीब 4,436 करोड़ रुपए की कीमत वाली यॉट सीज को सीज किया हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा- कनाडा यूक्रेन के लोगों के साथ खड़ा हैं। G-7 देश रूस को आर्थिक रूप से अलग-थलग कर देंगे।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा हैं कि रूस-यूक्रेन की जंग में 25 लाख लोग देश छोड़ चुके हैं, जिससे यूरोप में दूसरी वर्ल्ड वॉर के बाद सबसे बड़ा शरणार्थी संकट खड़ा हो गया हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने रूसी शराब, सी फूड और हीरे के इंपोर्ट पर भी बैन लगाने का ऐलान किया हैं। बाइडेन ने कहा- रूस से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेंगे।

अमेरिका ने रूस को धमकी दी हैं कि अगर उसने थर्मोबेरिक कैमिकल वेपन्स इस्तेमाल किए तो इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी होगी।

केमिकल हथियारों को लेकर अमेरिका की रूस को चेतावनी:

इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चेतावनी दी- अगर रूस ने यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया तो वह इसकी गंभीर कीमत चुकाएगा। उन्होंने कहा- अगर नाटो और रूस में सीधी लड़ाई हुई तो तीसरे विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा।

Ukraine में सिविल इलाकों में हमले का आरोप:

यूक्रेन को जल्द से जल्द घुटने टेकने के लिए मजबूर करने की चाहत में रूसी सेना पर अब आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाने के आरोप लग रहे हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने रूसी सेना पर मारियुपोल में नागरिक इलाकों में बमबारी के बाद पोर्ट सिटी माएकोलेव में भी आम जनता के घरों पर रॉकेट हमले का आरोप लगाया हैं।

चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर खतरा:

चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट को लेकर भी खतरा बढ़ गया हैं। एक तरफ प्लांट की बिजली अब तक बहाल नहीं हुई हैं, वहीं प्लांट में बंधक बनाए गए लोगों में से एक की बेटी ने दावा किया हैं कि कब्जा करने वाले रूसी सैनिकों को न्यूक्लियर सिक्योरिटी की कोई जानकारी नहीं हैं।

यूक्रेनियन अधिकारियों का कहना है कि रूस ने अब तक चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट की बिजली बहाल नहीं की हैं, जिससे रेडिएशन के बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा बढ़ गया हैं। साथ ही यूक्रेन की इंटेलिजेंस एजेंसी ने इस न्यूक्लियर प्लांट पर नकली आतंकी हमला दिखाने की साजिश रचने का आरोप रूस पर लगाया हैं। एजेंसी का दावा हैं कि इसके जरिए रूस अन्य देशों पर यूक्रेन का समर्थन नहीं करने के लिए ब्लैकमेल करना चाहता हैं।

कीव के चारों तरफ नए सिरे से सैनिक तैनात कर रहा रूस:

रूस ने यूक्रेनियन राजधानी कीव पर अपना कब्जा जमाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए चारों तरफ से घेराबंदी की जा रही हैं। सामने आई ताजा सैटेलाइट तस्वीरों में कीव के उत्तर पश्चिम में बड़े पैमाने पर रूसी सेना के जमा होने की जानकारी दी हैं, जिससे पता लगा हैं कि रूसी सेना की नए सिरे से तैनाती हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *