दिग्गज फिल्ममेकर सावन कुमार का निधन

Filmmaker Sawan Kumar Tak passes away

मुंबई: फिल्ममेकर Sawan Kumar Tak का कल यानी कि गुरुवार को निधन हो गया हैं। सावन कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उनकी हालत काफी सीरियस थी। वह काफी समय से लंग्स से जुड़ी दिक्कत से परेशान थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सावन को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में भर्ती करते वक्त से ही वह काफी सीरियस थे। हालांकि, डॉक्टर्स की लाख कोशिशों के बाद भी सावन इस दुनिया को छोड़कर चले गए। सावन को दिल भी स्वस्थ नहीं था। वैसे तो वह काफी समय से बीमार थे, लेकिन इस बार उनकी हालत बहुत बिगड़ गई थी।

सावन कुमार के भतीजे नवीन कुमार ने बताया, ‘उन्हें कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें काफी समय से लंग्स से जुड़ी दिक्कत थी लेकिन इस बार दिक्कत ज्यादा बढ़ गई थी। उनका दिल भी अच्छी कंडिशन में नहीं था।’

कई स्टार्स को किया लॉन्च

बता दें कि सावन ने कई स्टार्स को बॉलीवुड में लॉन्च किया हैं जिसमे संजीव कुमार और महमूद भी शामिल हैं। सावन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर प्रोड्यूसर 1967 में आई फिल्म ननिहाल से की थी जिसमें संजीव कुमार लीड रोल में थे। इसके बाद उन्होंने 1972 में फिल्म गोमती के किनारे से बतौर डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया। यह मीना कुमारी की आखिरी फिल्म थी।

सावन ने अलावा इसके फिल्म कहो ना प्यार हैं, सौतन, सौतन की बेटी, बेवफा जैसी फिल्मों के गानों के लिरिक्स भी लिखे हैं। उनकी कुछ पॉपुलर फिल्मे हैं सनम बेवफा, सजन बिना सुहागन और सौतन।

सलमान ने दी श्रद्धांजलि

सलमान खान ने सावन के निधन पर ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं। उन्होंने सावन के साथ फोटो शेयर कर लिखा, आपकी आत्मा को शांति मिले सावन जी। आपको हमेशा प्यार किया हैं और आपकी रिस्पेक्ट की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *