KKR के लिए शुरुआती 5 मैच नहीं खेलेंगे फिंच और कमिंस, पाकिस्तान दौरे के बाद होंगे IPL का हिस्सा

KKR matches

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एरोन फिंच और तेज गेंदबाज पैट कमिंस कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए IPL 2022 के शुरुआती 5 मैचों matches में नहीं खेलेंगे। इसकी पुष्टि केकेआर के मेंटर डेविड हसी ने एक बयान के जरिए की। फिंच और कमिंस फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 29 मार्च से 5 अप्रैल के बीच 3 वनडे और एक टी-20 मैच खेला जाएगा। इसके बाद फिंच और कमिंस समेत IPL में भाग लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत आएंगे। एरोन फिंच को कोलकाता ने एलेक्स हेल्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ जोड़ा हैं, जबकि कमिंस को टीम ने मेगा ऑक्शन में 7.25 करोड़ में खरीदा था।

IPL में 25% फैंस को मिलेगी एंट्री:

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में 25% दर्शकों की एंट्री होगी। इस बार IPL में लीग के सारे मैच महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे। आईपीएल का पहला मैच 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना हैं।

IPL की प्रेस रिलीज में कहा गया हैं- यह मैच एक महत्वपूर्ण अवसर होगा क्योंकि महामारी के कारण लंबे अंतराल के बाद IPL फैंस का स्टेडियम में फिर से स्वागत करेगा। मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे, जिसमें कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 25% दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच देख पाएंगे।

ईशान के साथ ओपन करेंगे रोहित:

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने साफ कर दिया हैं कि वो IPL 2022 में ईशान किशन के साथ ओपन करेंगे। रोहित ने इस बात की पुष्टि मुंबई इंडियंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। पिछले कुछ सीजन में हिटमैन को नंबर 4 पर भी खेलते देखा गया हैं, लेकिन बतौर ओपनर उनका रिकॉर्ड बहुत शानदार हैं। रोहित ने IPL में ओपन करते हुए 59 पारियों में 32 की औसत से 1731 रन बनाए हैं।

मुंबई के लिए टूर्नामेंट का पहला मैच नहीं खेलेंगे सूर्या:

आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही हैं। मुंबई को अपना पहला मैच 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना हैं और इस मैच से स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव बाहर बैठ सकते हैं। सूर्या वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में चोटिल हो गए थे। उनको अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद वह बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब के लिए चले गए थे।

ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ हफ्तों से सूर्यकुमार बेंगलुरु में हैं और अभी उन्हें NCA ने रिलीज नहीं किया हैं। सूर्या की गैरमौजूदगी मुंबई के लिए बड़ा झटका हो सकती हैं। टीम के पास टॉप ऑर्डर में उनकी जगह लेने के लिए कोई बड़ा नाम भी नहीं हैं। सूर्या की जगह नंबर 3 पर अनकैप्ड खिलाड़ी तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह या अनमोलप्रीत सिंह को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2 अप्रैल को होने वाले मैच में खेल सकते हैं। तब तक उनके फिट होने की पूरी उम्मीद हैं। सूर्यकुमार को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। मुंबई के लिए खेले 61 IPL मैचों में उन्होंने 32 की औसत से 1733 रन बनाए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी लॉन्च:

IPL की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने आगामी सीजन के लिए अपनी जर्सी और थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया हैं। थीम सॉन्ग फेमस रैपर बादशाह ने गाया हैं। जिसकी पंचलाइन हैं ‘अब अपनी बारी हैं’।

इस सीजन का पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, लखनऊ अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से करेगी।

इसे भी पढ़े: IPL LIVE अपडेट्स: दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच बने शेन वॉटसन, 2020 में लिया था आईपीएल से संन्यास

लखनऊ की कप्तानी केएल राहुल करते नजर आएंगे। दो बार IPL जीत चुके गौतम गंभीर टीम के मेंटर की भूमिका में दिखाई देंगे। फ्रेंचाइजी ने एंडी फ्लॉवर को अपना हेड कोच नियुक्त किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *