दुनिया के तीसरे अमीर बने अडानी, अब सिर्फ मस्क और बेजोस ही हैं इनसे आगे

Gautam Adani becomes world's third richest

नई दिल्ली: भारतीय अरबपति Gautam Adani 137.4 अरब डॉलर (करीब 11 लाख करोड़ रुपये) की नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया हैं। यह पहली बार हैं जब कोई एशियाई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप थ्री में शामिल हुआ हैं।

अब वो रैंकिंग में सिर्फ मस्क और बेजोस से पीछे हैं। टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क 251 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर हैं, बेजोस 153 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अडानी टॉप-10 लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। 91.9 अरब डॉलर (7.3 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी 11वें नंबर पर हैं।

पिछले महीने बिल गेट्स को पछाड़ा था

पिछले महीने अडानी चौथे सबसे अमीर कारोबारी बने थे। उन्होंने बिल गेट्स को पछाड़ा था। अडानी ने अकेले 2022 में अपनी नेटवर्थ में 60.9 बिलियन डॉलर जोड़े हैं। ये किसी भी कारोबारी से 5 गुना ज्यादा हैं। उन्होंने पहली बार फरवरी में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को सबसे अमीर एशियाई के रूप में पीछे छोड़ा था।

अप्रैल 2021 में 57 अरब डॉलर थी अडाणी की नेटवर्थ

Gautam Adani becomes world's third richest

अडाणी 04 अप्रैल को सेंटीबिलियनेयर्स क्लब में शामिल हुए थे। 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा नेटवर्थ वाले व्यक्तियों को सेंटीबिलियनेयर कहा जाता हैं। एक साल पहले अप्रैल 2021 में अडाणी की नेटवर्थ 57 अरब डॉलर थी। फाइनेंशियल ईयर 2021-2022 में अडानी की नेटवर्थ दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ी हैं। अडानी ग्रुप की सात पब्लिकली लिस्टेड कंपनीज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *