Global Hunger Index: भुखमरी सूचकांक में पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका से भी पिछड़ा भारत

Global Hunger Index: India ranking very poor

नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर भारत के लिए अच्छी खबर नहीं हैं। Global Hunger Index 2022 के आंकड़ों में भारत छह पायदान नीचे खिसककर 121 देशों में से 107वें स्थान पर पहुंच गया। वैश्विक सूची में भारत दक्षिण एशियाई देशों में से सिर्फ युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान से बेहतर हैं। सूत्रों के हवाले से, आर्थिक तंगी और भुखमरी झेल रहे पाकिस्तान और श्रीलंका भारत से काफी बेहतर रैंकिंग में हैं। सिर्फ तालिबान शासित अफगानिस्तान देश ही इकलौता दक्षिण एशियाई देश हैं। जो भारत से नीचे हैं। इससे पहले भी साल 2021 में भारत की रैकिंग काफी पीछे दिखाई गई थी। उस वक्त सरकार ने इन आंकड़ों को खारिज कर दिया था।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स की साल 2022 की सूची में भी भारत को प्रकाशकों ने काफी नीचे की श्रेणी रखा हैं। भारत 121 देशों की सूची में 107वें स्थान पर पहुंच गया हैं। इससे पहले साल 2021 में भारत को 101 रैंकिंग दी गई थी। पड़ोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार को क्रमशः 99, 64, 84, 81 और 71वां स्थान दिया गया हैं। हैरत की बात हैं ये सभी देश भारत से ऊपर हैं। पांच से कम स्कोर के साथ 17 देशों को सामूहिक रूप से 01 और 17 के बीच स्थान दिया गया हैं।

भुखमरी और महंगाई से पाक की हालत पस्त

ग्लोबल इंडेक्स की सूची पर अभी हालांकि भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं। लेकिन, इसमें हैरत की बात यह हैं कि विनाशकारी बाढ़ के बाद भयंकर महंगाई और भुखमरी झेल रहे पाकिस्तान को भारत से बेहतर स्थिति में दिखाया गया हैं। पाकिस्तान में बाढ़ एक तिहाई हिस्से को डुबा चुकी थी। लाखों की संख्या में लोग बेघर हो गए थे। लाखों की संख्या में लोगों की मौत हुई। दाने-दाने के मोहताज पाकिस्तान ने दुनिया से राशन की मदद मांगी थी।

इमरजेंसी झेल चुका श्रीलंका

दूसरी ओर भारत का एक और पड़ोसी देश श्रीलंका की हालत दुनियाभर में किसी से छिपी नहीं हैं। श्रीलंका में राष्ट्रपति के खिलाफ लोग सड़क पर उतर गए थे। राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करके लोगों ने पीएम आवास में आग लगा ली थी। इस वक्त को कुछ वक्त ही बिता हैं। जब श्रीलंका में दूध और फल जैसी जरूरी चीजें काफी महंगी हो गई थी। पेट्रोल के लिए लोग कई दिनों तक कतारों में नजर आए। उस वक्त भारत ने अच्छा पड़ोसी धर्म निभाते हुए श्रीलंका को राशन की खेप पहुंचाई और मदद मुहैया कराई। ग्लोबल हंगर इंडेक्स की सूची में श्रीलंका को भारत से बेहतर दिखाना बड़े सवाल खड़े करता हैं।

क्या हैं रैकिंग का आधार

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत से नीचे के देश हैं- जाम्बिया, अफगानिस्तान, तिमोर-लेस्ते, गिनी-बिसाऊ, सिएरा लियोन, लेसोथो, लाइबेरिया, नाइजर, हैती, चाड, डेम। कांगो के प्रतिनिधि, मेडागास्कर, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, यमन। रिपोर्ट में कहा गया हैं कि गिनी, मोजाम्बिक, युगांडा, जिम्बाब्वे, बुरुंडी, सोमालिया, दक्षिण सूडान और सीरिया सहित 15 देशों के लिए रैंक का निर्धारण नहीं किया जा सकता हैं।

पिछली रिपोर्ट खारिज कर चुका हैं केंद्र

केंद्र सरकार ने पिछले साल की ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि प्रकाशन एजेंसियों ने सही तरीके से अपना काम नहीं किया। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय ने एक बयान में कहा था, “यह चौंकाने वाला हैं कि ग्लोबल हंगर रिपोर्ट 20201 ने कुपोषित आबादी के अनुपात पर एफएओ अनुमान के आधार पर भारत के रैंक को नीचे कर दिया हैं, जो जमीनी हकीकत और तथ्यों से काफी अलग हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *