नई दिल्ली: IPL 2022 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम बना ली हैं। BCCI के सूत्रों के अनुसार 15वां सीजन 27 मार्च से शुरू हो सकता हैं। क्रिकेट के इस महासंग्राम का मेगा ऑक्शन auction 12 और 13 फरवरी को हुआ जिसमें 204 खिलाड़ी बिके हैं। आपको इस आर्टिकल के माध्यम से हम क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग की पल-पल की जानकारी आपको देते रहेंगे।
IPL मेगा ऑक्शन पर पहली बार बोले रोहित शर्मा:
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के अपने साथियों को अगले दो हफ्तों के लिए भारतीय टीम पर ध्यान देने के लिए कहा हैं। उन्होंने कहा हैं कि आईपीएल ऑक्शन में जो कुछ भी हुआ हैं अब उस पर ध्यान नहीं दें। टीम का सारा फोकस वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 फरवरी से शुरू हो रही टी-20 सीरीज पर होना चाहिए।
भारतीय मूल की लड़की से शादी करेंगे मैक्सवेल:
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही भारतीय मूल की विनी रमन के साथ शादी करने वाले हैं। दोनों की की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। बता दें कि मैक्सवेल और विनी 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की सगाई फरवरी 2020 में हुई थी। कार्ड के अनुसार दोनों की शादी 27 मार्च को मेलबर्न में पारंपारिक तमिल विवाह शैली में होगी। मैक्सवेल IPL 2022 में रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगे। उन्हें टीम ने 11 करोड़ में रिटेन किया हैं।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने IPL2022 मेगा ऑक्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे मजबूत टीम बताया। दरअसल सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने ECB से सवाल पूछा कि मेगा ऑक्शन के बाद कौन सी टीम मजबूत नजर आ रही हैं। बोर्ड का जवाब था कि CSK।
चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन में अपने कुछ पुराने खिलाड़ियों पर बोली लगाकर टीम के साथ जोड़ा हैं। पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार IPL खिताब अपने नाम किया। टीम में शामिल दीपक चाहर को ऑक्शन में 14 करोड़ की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा।
दीपक के अलावा टीम ने ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा को भी लाने में सफल रही। वहीं ऑक्शन से पहले महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ और मोईन अली को रिटेन किया था। मोईन अली इंग्लैंड के हैं। मोईन के अलावा चेन्नई ने क्रिस जॉर्डन को भी अपने साथ जोड़ा हैं।