IPL पर फिर कोरोना संकट: दिल्ली की पूरी टीम क्वारैंटाइन, फिजियो के बाद मिचेल मार्श भी संक्रमित, 20 अप्रैल को होने वाले मैच पर सस्पेंस

Corona ipl

मुंबई: IPL 2022 सीजन में एक बार फिर कोरोना Corona का खतरा मंडराने लगा हैं। दिल्ली टीम के फिजियो के बाद मिचेल मार्श की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं। इसके बाद दिल्ली की टीम को पुणे में जाने से रोक दिया गया हैं। टीम को मुंबई में ही क्वारैंटाइन कर दिया गया हैं। दिल्ली को अगला मुकाबला 20 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ पुणे में खेलना हैं।

अभी प्लेयर के नाम का खुलासा नहीं किया गया:

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, फिजियो के बाद एक विदेशी खिलाड़ी का रैपिड टेस्ट पॉजिटिव आया हैं। 16 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ मैच से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, उनके अलावा किसी खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई थी। इसके बाद 16 अप्रैल को दिल्ली की टीम बेंगलुरु के खिलाफ उतरी थी। अब एक प्लेयर भी पॉजिटिव पाया गया हैं, अभी उसका नाम सामने नहीं आया हैं।

Corona ipl

पिछले सीजन में 8 लोग पॉजिटिव आने के बाद टूर्नामेंट रोका गया था:

पिछले साल अप्रैल-मई में खेले जा रहे IPLके 14वें सीजन में 3 दिन में 3 टीमों के 4 खिलाड़ी, 2 कोच और 2 अन्य स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद IPLको 29 मैचों के बाद ही रोक दिया गया था। बाद में IPL के बचे हुए 31 मैच अक्टूबर में UAE में खेले गए।

सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती समेत दो खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद कोलकाता और बेंगलुरु का मैच टाल दिया गया था। KKR के मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम को क्वारैंटाइन कर दिया गया था। उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के तीन सदस्य भी कोरोना की चपेट में गए थे, जिसमें बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी भी शामिल थे।

इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बाद में दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा भी पॉजिटिव हो गए थे। इनके अलावा दिल्ली के स्टेडियम के कुछ स्टाफ को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद IPLको रोक दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *