दिल्ली में दंगों पर हरियाणा BJP का दावा: सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके लिखा- हनुमान जयंती पर हुई हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार AAP नेता हैं

Delhi riots

चंडीगढ़: दिल्ली Delhi में शनिवार को हनुमान जयंती पर हुए दंगों riots के मुख्य आरोपी को लेकर हरियाणा भाजपा ने बड़ा दावा किया हैं। हरियाणा भाजपा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दावा किया हैं कि दिल्ली दंगों का मुख्य आरोपी अंसार आम आदमी पार्टी का नेता हैं। पिछली बार के दंगों का आरोपी ताहिर हुसैन भी आप नेता निकला था। सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर होने के बाद भाजपा समर्थकों ने केजरीवाल और आम आदमी पर कटाक्ष किए हैं। वहीं हरियाणा खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर और भाजपा नेत्री बबीता फौगाट ने लिखा हैं कि ये रिश्ता क्या कहलाता हैं?

 Delhi riots

बबीता का ट्वीट:

हरियाणा खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर बबीता फौगाट ने ट्वीट किया कि जेएनयू के देशद्रोहियों से केजरीवाल का रिश्ता। शाहीन बाग के दंगाइयों से केजरीवाल का रिश्वता। जहांगीरपुरी के दंगाइयों से केजरीवाल का रिश्ता। ये रिश्ता क्या कहलाता हैं?

 Delhi riots

आप बन रही भाजपा-जजपा और कांग्रेस के लिए चुनौती:

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हरियाणा में आप ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया। लोगों का आम आदमी पार्टी से जुड़ने का क्रम जारी हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और अन्य कई पूर्व मंत्री और विधायक आप की सदस्यता हासिल कर चुके हैं। वहीं प्रदेश में आप ने हरियाणा के सरकारी स्कूलों का विजिट अभियान चलाया हुआ हैं। इस तरह आप कांग्रेस, भाजपा और जजपा के लिए चुनौती बन रही हैं।

 Delhi riots

Delhi में शनिवार को हुए थे दंगे:

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली गई थी। जैसे ही शोभा यात्रा मस्जिद के करीब पहुंची तो हिंसा भड़क गई। पुलिस के अनुसार, मस्जिद के पास दो पक्षों में बहस हुई। इसके बाद मस्जिद से पथराव शुरू हो गया और फिर हिंसा भड़क गई। नकाबपोश आए और फायरिंग हुई। शोभा यात्रा के पीछे से अचानक हजारों की संख्या में भीड़ आई। इस मामले में पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं और कई लोग हिरासत में लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *