IPL अपडेट्स: राजस्थान रॉयल्स के फास्ट बॉलिंग कोच बने मलिंगा, टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे वार्नर

Malinga IPL

राजस्थान रॉयल्स ने पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा Malinga को अपनी टीम का फास्ट बॉलिंग कोच बनाया हैं। टीम ने ये जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस तक पहुंचाई। मलिंगा ने पिछले साल IPL और क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया था। IPL में वह 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड उनके नाम पर ही दर्ज हैं।

मलिंगा ने 122 मैचों में 170 विकेट चटकाए। लसिथ मलिंगा इससे पहले मुंबई की टीम के साथ भी बतौर बॉलिंग कोच काम कर चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स IPL 2022 में अपना पहला मैच 29 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।

टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे वार्नर:

Malinga IPL

IPL 2022 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेविड वार्नर टूर्नामेंट के शुरुआती 4 से 5 मैचों में नहीं खेलेंगे। वार्नर फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ पाकिस्तान के दौरे पर हैं। जहां टीम 3 टेस्ट, 3 वनडे और 1 टी-20 मैच खेलने गई हैं। दौरा खत्म होने के बाद वार्नर पहले ऑस्ट्रेलिया जाएंगे, उसके बाद ही IPL के लिए दिल्ली की टीम से जुड़ेंगे।

शेन वॉर्न के फ्यूनरल में शामिल होने के लिए वार्नर ऑस्ट्रेलिया वापस जाएंगे। टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच लाहौर में खेला जाएगा और 25 मार्च को खत्म होगा। वार्नर ने कहा- IPL हो या ना हो लेकिन मैं वॉर्न की श्रद्धांजलि सभा में जरूर जाऊंगा। जब मैं बच्चा था तो मेरी दीवार पर वॉर्न का पोस्टर लगा हुआ था। मैं हमेशा से शेन वॉर्न की तरह बनना चाहता था।

कम से कम 4 से 5 मैचों से रहेंगे बाहर:

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने सभी ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को 5 अप्रैल के बाद ही IPL में एंट्री की इजाजत दी है। वार्नर 30 मार्च को मेलबर्न में वॉर्न की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे और वो 6 अप्रैल को मुंबई आएंगे। जिसके बाद BCCI के नियमों के आधार पर उन्हें 5 दिनों तक क्वारैंटाइन रहना होगा। क्वारैंटाइन के बाद उनका दो बार RT-PCR टेस्ट किया जाएगा और उसमें निगेटिव आने के बाद ही वार्नर IPL में खेलेंगे।

27 मार्च को दिल्ली खेलेगी पहला मैच:

IPL के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स IPL 2022 में अपना पहला मैच 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। दिल्ली ने मेगा ऑक्शन में डेविड वार्नर को 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *