UP चुनाव में PM मोदी लहर को ऐसे समझिए: जहां लड़ाई कठिन थी, वहीं उतरे PM मोदी, फिर भी 19 रैलियों से 134 सीटों पर जीत दिलाई

PM UP

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 2017 की तरह इस बार भी मोदी मैजिक खूब चला। मजबूत रणनीति के तहत PM मोदी ने पश्चिमी UP से लेकर पूर्वांचल तक 134 सीटों पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। खास बात यह रही कि कड़ी टक्कर वाली सीटों पर PM मोदी ने खुद कमान संभाली थी। इन सीटों पर वो हिंदुत्व का संदेश देने में कामयाब भी रहे।

PM मोदी ने पहले चरण के प्रचार से 20 दिनों के अंदर 19 रैलियां करके 192 सीटों के लोगों तक अपनी बात पहुंचाई। सपा प्रमुख अखिलेश भी मोदी क्रेज को समझते थे। इसलिए उन्होंने भी इन्हीं सीटों पर जनसभाएं कीं। हालांकि, नतीजा आपके सामने हैं। मोदी ने जिन सीटों पर प्रचार किया, उनमें 134 विधानसभा सीटें भगवा रंग में रंग चुकी हैं।

PM मोदी ने 16,836 किमी का चुनावी सफर किया:

प्रचार बिना कोई चुनाव नहीं होता। 2007 की बहुमत वाली मायावती सरकार के पैर अखिलेश यादव ने 2012 में रथयात्रा और जनसंपर्क करके उखाड़े थे। सीधे शब्दों कहें तो मायने यही रखता हैं कि चुनाव में नेताजी जनता के बीच कितना रहे।

खुद PM मोदी वाराणसी में हाथ जोड़कर वोट मांगते नजर आए। उनकी चुनावी यात्रा सहारनपुर से 10 फरवरी को शुरू हो जाती हैं। नॉनस्टॉप वो 5 मार्च तक लोगों के बीच रहते हैं। योगी को दोबारा CM बनाने के लिए लोगों से अपील करते हैं। इस दौरान वो माफिया पर प्रहार, मजबूत लॉ एंड ऑर्डर से लेकर सपा के शासन में हुई गुंडागर्दी तक को याद दिलाते हैं। UP चुनाव के लिए PM मोदी ने करीब 16,836 किमी का सफर तय किया।

UP में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लेकर पूरा संगठन चुनावी मैदान में नजर आया। CM योगी आदित्यनाथ ने भी 18,200 किमी की चुनावी यात्रा करते हुए 73 जनसभाएं की।

अखिलेश ने 98 जनसभाएं, जबकि मायावती ने सिर्फ 12 रैलियां कीं:

PM UP

दूसरी तरफ, विपक्ष में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार किया। 20 दिनों में उन्होंने ताबड़तोड़ 98 जनसभाएं कीं। भीड़ भी खूब जुटाई, पश्चिम UP, अवध से लेकर पूर्वांचल तक वो भाजपा को कांटे की टक्कर देते नजर आए। इस दौड़ में प्रियंका गांधी भी पीछे नहीं हैं। कांग्रेस के लिए जनाधार को खोजते हुए उन्होंने 209 सीटों पर 50 जनसभाएं कीं।

मोदी की जनसभाओं के बावजूद ये सीटें सपा और अन्य दलों ने जीतीं:

बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर ग्रामीण, पटियाली, लहरपुर, मेहमूदाबाद, फतेहपुर, हुसैनगंज, गऊरा, मटेरा, केसरगंज, गेनसारी, बाराबंकी, जैदपुर, सिराथू, मंझनपुर, चैल, अमेठी, गौरीगंज, मेजा, प्रतापपुर, हंडिया, सोरांव, पत्ती, रानीगंज, बस्ती सदर, कप्तानगंज, रुदौली, महादेवा, जौनपुर की तीन सीटें, केराकत, चंदौली की एक सीट समेत 54 सीटों पर कब्जा जमाया।

इनमें कांग्रेस ने रामपुर खास और फरेंदा विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशियों ने बाबागंज और कुंडा सीट अपने नाम की।

CM योगी ने 368 विधानसभा सीटों तक अपनी बात पहुंचाई:

PM UP

पूर्ण बहुमत के जादुई आंकड़े को छूने के लिए CM योगी आदित्यनाथ ने UP में करीब 18,200 किमी की यात्रा की। उन्होंने 20 दिन में 73 जनसभाएं कीं। 8 फरवरी को उन्होंने मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा से जनसभाओं का आगाज किया। फिर पश्चिम से अवध, मध्य क्षेत्र होते हुए बुंदेलखंड और पूर्वांचल के लोगों तक पहुंचे। करीब 368 विधानसभा सीटों तक वो अपनी बात पहुंचाने में कामयाब हुए। आइए चरणवार आपको जनसभाओं के बारे में बताते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *