लखनऊ के नतीजे: 9 में से 6 सीटों पर भाजपा तो 3 पर सपा आगे चल रही, ​​​​​​​सरोजनी नगर में भाजपा के राजेश्वर सिंह पीछे

results Lucknow

लखनऊ: लखनऊ Lucknow जिले में कुल 9 विधानसभा सीटें हैं। यहां की 9 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी हैं। कैंट से BJP के ब्रजेश पाठक आगे चल रहे हैं। रुझानों results के आते ही भाजपा दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए नारेबाजी की। वहीं समाजवादी पार्टी कार्यालय में शायरी के साथ रंगारंग चौपाल लगी हैं। यहां कार्यकर्ता गुलाल और मिठाइयां लेकर आते दिखे। भाजपा- सपा समर्थकों के बीच नारेबाजी भी हुई हैं।

लखनऊ कैंट से BJP प्रत्याशी ब्रजेश पाठक 1343 वोटों से आगे हैं। लखनऊ मध्य से BJP प्रत्याशी रजनीश गुप्ता 2094 वोट से आगे चल रहे हैं। लखनऊ पश्चिम से BJP प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव 875 वोटों से आगे हैं। वहीं, बख्शी का तालाब सीट से BJP प्रत्याशी योगेश शुक्ला 709 वोटों से आगे हैं। इसके अलावा लखनऊ पूर्वी से BJP प्रत्याशी आशुतोष टंडन 2058 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा मलिहाबाद से BJP प्रत्याशी जय देवी 1295 वोटों से आगे हैं। वहीं मोहनलाल गंज सीट से सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज 671 वोटों से आगे हैं। लखनऊ उत्तरी से सपा की पूजा शुक्ला 2205 वोटों से आगे चल रही हैं। सरोजिनी नगर से सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा 1106 वोटों से आगे हैं।

लखनऊ की 9 सीटों के रुझान:

सीटें BJP SP BSP कांग्रेस

कैंट ब्रजेश पाठक राजू गांधी अनिल पांडेय दिलीप्रीत सिंह

पूर्व आशुतोष टंडन अनुरा भदौरिया आशीष कुमार सिन्हा पंकज तिवारी

उत्तर डा. नीजर बोरा पूजा शुक्ला मो.सरवर मलिक अज्जू श्रीवास्तव

मध्य रजनीश गुप्ता रविदास मल्होत्रा आशीष श्रीवास्तव सदफ जाफर

पश्चिम अंजनी श्रीवास्तव अरमान खान कायम रजा खान शबाना सिद्दकी

बीकेटी योगेश शुक्ला गोमती यादव सलाउददीन सिद्दीकी लल्लन कुमार

सरोजनीनगर राजेश्वर सिंह अभिषेक मिश्र मोहम्मद जलीस खान रुद्र दमन सिंह

मलिहाबाद जया देवी सोनू कनौजिया जगदीश रावत इंदल रावत

Results LIVE अपडेट्स:

results Lucknow

सरोजनी नगर में भाजपा के राजेश्वर सिंह सपा के अभिषेक मिश्रा से पिछड़े। अभिषेक ने करीब 1 हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाई।

लखनऊ कैंट से BJP प्रत्याशी ब्रजेश पाठक 1343 वोटों से आगे हैं। लखनऊ मध्य से BJP प्रत्याशी रजनीश गुप्ता 2094 वोट से आगे चल रहे हैं।

9 में से 6 सीटों पर भाजपा तो 3 पर सपा आगे चल रही हैं।

तीसरे राउंड की काउंटिंग में कैंट सीट से भाजपा के बृजेश पाठक 13,304 वोट तो सपा के राजू गांधी को 7, 170 वोट मिले हैं।

चौथे राउंड की काउंटिंग में लखनऊ पूर्वी से भाजपा के आशुतोष टंडन 18, 991 तो सपा के अनुराग भदौरिया को 12,466 वोट मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *