बच्चों को शेन वार्न के जाने की कसक: बेटी बोली-काश मैं आखिरी बार आपको गले लगा पाती, बेटा बोला-आहट होती हैं, तो लगता हैं आप हो

Shane Warne

ई दिल्ली: शेन वॉर्न Shane Warne के आकस्मिक निधन से उनके तीनों बच्चे काफी सदमे में हैं। क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ियों में से एक वार्न का थाईलैंड में निधन हो गया था। शेन वार्न की मौत के बाद उनके बच्चों ने अपने पिता के लिए इमोशनल पोस्ट लिखी हैं।

पिता को याद कर भावुक हुई सबसे बड़ी बेटी:

Shane Warne

शेन वार्न की सबसे बड़ी बेटी ब्रुक अपने पिता को याद कर काफी भावुक हो गई। ब्रुक ने कहा, ‘मुझे अभी तक विश्वास नहीं हो रहा हैं कि पापा नहीं रहे, यह विश्वास करना काफी मुश्किल हो रहा हैं। आप हमें छोड़कर बहुत जल्दी चले गए। मैं आपकी अपनी अंतिम यादों को हमेशा संजोकर रखूंगी, एक साथ बैठकर हंसना और चुटकुले सुनाना। हम साथ में बहुत खुश थे। हम एक जैसे थे और मैं हमेशा मजाक करती थी कि मुझे गर्व है कि मैं आपकी तरह हूं। मुझे हमेशा आपकी कमी खलेगी।’

काश मैं पापा को आखिरी बार कसकर गले लगा पाती:

वॉर्न की सबसे छोटी बेटी समर ने भी अपने पिता को लेकर इमोशनल पोस्ट लिखा, ‘काश मैं अपने पापा को आखिरी बार कसकर गले लगा पाती, क्योंकि अब दोबारा ऐसा कभी करने का मौका नहीं मिल पाएगा। काश मैं आपके साथ कुछ और समय बीता पाती। मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं। आपकी कमी बहुत ज्यादा महसूस हो रही हैं। अगर मुझे पता होता कि वे आपके साथ मेरे अंतिम लम्हे हैं और तो मैं आपको कसकर पकड़ लेती और आपको रोक लेती।’

Shane Warne

समर ने आगे कहा, ‘पापा, मैं आपके साथ और छुट्टियां मनाना चाहती थी, हंसना चाहती थी, आपको प्यार से गुड नाइट कहना चाहती थी। अब आप हमारे बीच नहीं हैं, हम सबसे काफी दूर चले गए हैं लेकिन आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आप बेस्ट हो मेरे पापा।’

कई बार विवादों मे आई बड़ी बेटी:

ब्रुक विवादों के चलते कई बार चर्चा में भी आईं। 2016 में, उन्हें मलेशियाई एयरलाइंस दुर्घटना और प्रलय जैसी दुखद घटनाओं का मजाक उड़ाने के लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी। उसी साल, सेसिल शेर को लेकर उनके इंस्टाग्राम पोस्ट को लकेर उनका मजाक बना था।

पढ़ने के साथ, एनिमल लवर भी हैं ब्रुक

Shane Warne

इंस्टाग्राम अकाउंट प्रोफाइल के मुताबिक, ब्रुक वार्न को खाना बहुत पसंद हैं, वह फुडी हैं। वह नॉन-वेजिटेरियन हैं। उन्हें अक्सर अपने दोस्तों के साथ शराब पीते हुए देखा जाता हैं।

मीडिया के अनुसार, ब्रुक अप्रैल 2021 से ऑस्ट्रेलियाई हब में काम कर रही हैं। इसके अलावा, ब्रुक ने हैकेम मैनेजमेंट ग्रुप में एक्सक्यूटिव असिस्टेंट और क्लाइंट रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम कर रही हैं।

ब्रुक एनिमल लवर भी हैं और उसके पास मेसन नाम का एक पालतू कुत्ता हैं। ब्रुक को पढ़ना बहुत पसंद हैं। वह नोबेल पढ़ना पसंद करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *