MCD Election: 4 दिसंबर को सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं

MCD Election Metro services will start from 4 am

नई दिल्ली: एमसीडी चुनाव (MCD Election) के लिए होने वाले मतदान के दिन चार दिसंबर को मेट्रो (Metro) की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं तड़के 4 बजे से शुरू होंगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एमसीडी के सभी 250 वार्डों में सुबह 08 बजे मतदान शुरू होगा और शाम 5:30 बजे समाप्त होगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक बयान में कहा, ‘चार दिसंबर को दिल्ली नगर निगम चुनाव के दिन दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं तड़के चार बजे से शुरू होंगी।’ बयान में कहा गया हैं, ‘सुबह 06 बजे तक सभी लाइन पर 30-30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी। सुबह 06 बजे के बाद रविवार की सामान्य समय सारिणी के अनुसार ट्रेन चलेंगी।’

दिल्ली MCD चुनाव 2022 के लिए 04 दिसंबर को मतदान होगा और 07 दिसंबर इसके परिणामों की घोषणा की जाएगी। दिल्ली निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनाव आचार संहिता के तहत रात 10 बजे से सुबह 06 बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक लगी हुई हैं।

एमसीडी चुनाव के लिए दिल्ली के 250 वार्ड तैयार हैं। यहां 70 विधानसभा हैं, 68 विधानसभा में 250 वार्ड हैं। साल 2011 की जनसंख्या के हिसाब से 42 सीट को SC के लिए रिजर्व किया हैं। कुल SC सीटों में से 21 सीटें SC महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। कुल सीटों में से 104 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं।

एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी, कांग्रेस और आम आादमी पार्टी के नेता विभिन्न वार्डों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जनसभाएं कर रहे हैं। वहीं बीजेपी के तो राष्ट्रीय स्तर के नेता एमसीडी चुनाव की कमान संभाले हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *