MCD Result: दिल्ली में फाइट बहुत टाइट

MCD Result: Fight very tight in Delhi

नई दिल्ली: एमसीडी चुनाव (MCD Result) में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी हैं। दिल्ली की जनता ने एमसीडी की कमान किस पार्टी को सौंपी हैं यह अगले कुछ घंटों में पूरी तरह साफ हो जाएगा। रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP ) के बीच कांटे की टक्कर चल रही हैं। सभी 250 वार्ड के रुझान आ चुके हैं। कभी आप आगे निकल जाती हैं तो कभी बीजेपी को बढ़त मिल जाता हैं। बीजेपी और आप की टक्कर में कांग्रेस काफी पीछे छूटती नजर आ रही हैं।

अब तक की अपडेट..

10:40 बजे

आम आदमी पार्टी 127 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 107 वार्ड में बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस 11 सीट पर आगे चल रही हैं।

10:00 बजे

आम आदमी पार्टी 125 सीटों पर बढ़त बना चुका हैं। बीजेपी 115 सीट पर आगे चल रही हैं। कांग्रेस 06 वार्ड में आगे हैं।

9:40 बजे

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच मुकाबला बराबरी पर दिख रहा हैं। दोनों ही पार्टियां 119-119 वार्ड में आगे हैं। कांग्रेस को 07 वार्ड में बढ़त।

9:20 बजे

आम आदमी पार्टी को 126 वार्ड में बढ़त हासिल हैं। बीजेपी118 वार्ड में आगे हैं। कांग्रेस को अब तक 05 वार्ड में ही बढ़त हासिल हैं।

9:10 बजे

आम आदमी पार्टी 124 सीटों पर आगे हैं। बीजेपी 120 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस को 06 सीट पर बढ़त हैं।

9:00 बजे

आम आदमी पार्टी 125 सीटों पर आगे हैं। बीजेपी 118 सीटों पर आगे हैं। कांग्रेस को 06 वार्ड में बढ़त।

8:50 बजे

आम आदमी पार्टी 126 सीटों पर आगे। भाजपा को 110 वार्ड में बढ़त। कांग्रेस को 04 सीट पर बढ़त।

8:40 बजे

तक आम आदमी पार्टी 100 वार्ड में आगे थी। बीजेपी को 81 वार्ड में बढ़त हासिल तो कांग्रेस अब भी 03 वार्ड में ही आगे हैं।

8:30 तक आम आदमी पार्टी 65 और बीजेपी 61 सीटों पर आगे चल रही हैं। कांग्रेस को महज 03 वार्ड में बढ़त हासिल हैं।

सुबह 8:20 तक आप जहां 26 वार्ड में बढ़त बना चुकी थी तो बीजेपी 19 वार्ड में आगे चल रही थी, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया।

एग्जिट पोल में AAP की जीत का दावा

सोमवार शाम को आए लगभग सभी एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की जीत की भविष्यवाणी की गई हैं। एमसीडी में बीजेपी का 15 सालों से कब्जा हैं और एग्जिट पोल्स में अनुमान लगाया गया हैं कि इस बार उसकी विदाई हो सकती हैं।

2017 में क्या था नतीजा

MCD Result: Fight very tight in Delhi

साल 2017 के एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने 181 सीटों पर जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी को 48 वार्ड में जीत मिली थी। कांग्रेस ने 30 वार्डों में जीत हासिल की थी और तीसरे नंबर पर रही थी। अन्य को 11 वार्ड में जीत मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *