माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला के बेटे का 26 साल की उम्र में निधन, जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रहे थे

Microsoft CEO

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट Microsoft के CEO सत्या नडेला के बेटे का निधन हो गया हैं। नडेला के 26 साल के बेटे जेन को जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी की बीमारी थी। माइक्रोसॉफ्ट से मिली जानकारी के मतुाबिक, जेन का निधन सोमवार सुबह हुआ।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

मार्च के पहले दिन गैस सिलेंडर हुआ 105 रुपए महंगा:

1 मार्च से LPG के ग्राहकों को करारा झटका लगा हैं। दिल्ली और कोलकाता में 19 किलो के LPG कमर्शियल सिलेंडर के रेट में आज से 105 रुपए का इजाफा हुआ हैं। वहीं 5 किलो के सिलेंडर में भी 27 रुपए की बढ़ोतरी की गई हैं। कहा जा रहा हैं कि 7 मार्च को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद घरेलू सिलेंडर की कीमत भी बढ़ सकती हैं।

डिज्नी ने रूस में रोक दी अपनी सभी रिलीज:

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद डिज्नी ने एक बड़ा फैसला लिया हैं। डिज्नी ने रूस में अपनी सभी रिलीज को रोक दिया हैं। इसके साथ ही डिज्नी ऐसा करने वाला पहला हॉलीवुड स्टूडियो बन गया हैं।

ED की गिरफ्तारी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे नवाब मलिक:

NCP नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने ED की गिरफ्तारी को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी हैं। नवाब मलिक ने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक बदला करार दिया हैं। हाल ही में ED ने मनी लॉंड्रिंग मामले में मलिक को गिरफ्तार किया था। ED का कहना हैं कि वो जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

सेना की भर्ती कराने के लिए राजस्थान CM ने राजनाथ सिंह को लिखा पत्र:

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर राज्य में जल्द से जल्द सेना भर्ती रैलियां करने को कहा हैं। राजस्थान CM ने रक्षा मंत्री से अपील की हैं कि इन भर्ती रैलियों में अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट दी जाए।

इसे भी पढ़े: CM न बन पाने की कसक या कुछ और: 5 साल में कभी योगी के साथ नहीं आए वरुण गांधी, पार्टी के लिए प्रचार भी बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *