न्यायिक कार्य के दौरान मुंगेर के न्यायाधीश की तबीयत बिगड़ी, विशेष ईलाज के लिए पटना रेफर

Munger's Additional District and Sessions Judge NK Ram was taken to Patna today after his health suddenly deteriorated

Bihar: Munger: मुंगेर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एन के राम की आज अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद मुंगेर सदर अस्पताल के गहन चिकित्सा केन्द्र में ईलाज हेतु भर्ती किया गया। बाद में उन्हें विशेष चिकित्सा के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार न्यायालय में कार्य के दौरान ही उन्हें वोमिट (उल्टी) होने लगीं और अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना पाकर रजिस्ट्रार विश्वजीत कुमार और प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अखिलेश पांडेय ने गंभीररूप से बीमार न्यायाधीश एन के राम को मुंगेर सदर अस्पताल के गहन चिकित्सा केन्द्र में भर्ती कराया। गहन चिकित्सा केन्द्र में सिविल सर्जन डॉ हरेन्द्र कुमार आलोक की देखरेख में डॉ असीम और डॉ फैजउद्दीन फैज ने न्यायाधीश की चिकित्सा शुरू कीं। बाद में चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें विशेष ईलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *