National Sports Day: भारत में आज के दिन क्यों मनाया जाता हैं राष्ट्रीय खेल दिवस?

Major Dhyan Chand

नई दिल्ली: भारत नेशनल स्पोर्ट्स डे (National Sports Day) आज यानी 29 अगस्त को मनाया जा रहा हैं। इससे एक दिन पहले यानी 28 अगस्त को भारतीय क्रिकेट टीम ने देशवासियों को झूमने का मौका दिया, जब एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 05 विकेट से जीत दर्ज की। भारत ही नहीं, कई और देश भी राष्ट्रीय खेल दिवस मनाते हैं लेकिन सभी की तारीख अलग हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस विभिन्न देशों में राष्ट्रीय खेल टीमों और उन देशों की खेल परंपराओं का सम्मान करने के लिए मनाया जाने वाला एक सार्वजनिक अवकाश हैं। इस दिन विभिन्न आयु वर्ग के लोग कबड्डी, मैराथन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी और तमाम तरह के खेलों में हिस्सा लेते हैं। देशभर में खेल से जुड़ी सैकड़ों प्रतियोगिताएं होती हैं। इसके साथ-साथ कई बार खेल पुरस्कारों का भी ऐलान इसी दिन होता हैं।

Major Dhyan Chand

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता हैं। साल 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह का आज जन्मदिन हैं। उन्होंने 1926 से 1949 तक अपने करियर में 570 गोल किए। ये अपने आप में बड़ी बात हैं, साथ ही मेजर ध्यानचंद सिंह को पदमविभूषण से सामाननित किया गया हैं।

एशिया कप में टीम India ने PAK को 5 विकेट से धोया

यह दिन देश के खेल नायकों और चैंपियनों को भी समर्पित हैं, जो देश को गौरवान्वित करने की दिशा में उनके योगदान और समर्पण का सम्मान करते हैं। खेल के मूल्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य के अलावा अनुशासन, दृढ़ता, खिलाड़ी भावना, टीम वर्क और बड़े पैमाने पर जनता को खेलों को लेने के लिए प्रोत्साहित करना भी इसमें शामिल हैं।

अलावा इसके स्पोर्ट्स डे को मनाने का एक और कारण ये हैं कि खिलाड़ी और युवा फिट और स्वस्थ होने के महत्व को समझें। खेल ही नहीं, बल्कि फिटनेस और स्वास्थ्य को भी अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना हैं। भारत सरकार ने फुटबॉल, रनिंग, खो-खो, टेनिस, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल और टेबल टेनिस के अलावा कई अन्य फन एक्टिविटीज स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों से आयोजित कराने का आहवान किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *