हरियाणवी सेंसेशन Sapna Choudhary का नया गाना ‘लव यू गोरी रे’ रिलीज

Sapna choudhary new song Love u gori re release

नई दिल्ली: अब तक सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को उनके ज्यादातर गानों में आपने जबरदस्त लटके झटके ही मारते देखा होगा। लेकिन अब वह गांव की सीधी साधी छोरी के लुक में फैंस को एंटरटेन करती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी का नया गाना Love U Gori Re रिलीज हो गया हैं। इस नए हरियाणवी गाने में सपना चौधरी को गांव की छोरी के अवतार में देखा जा सकता हैं।

गांव की गोरी बनी हैं सपना चौधरी

हरियाणवी सेंसेशन सपना चौधरी अपने नए गाने Love u gori re में बेहद सिंपल लुक में खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका ये देसी लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं। बता दें इस गाने को सपना चौधरी पर फिल्माया गया हैं लेकिन इसे गाया नोनू राणा ने हैं। इस गाने की रिलीज को लेकर सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया हैं। सपना चौधरी ने लिखा हैं-‘प्यारे प्यारे लोगों के लिए ये प्यारा सा गीत ‘लव यू गोरी रे’ गाने को अपना भरपूर प्यार दे ………। सपना के एक बड़े फैंस ने भी इसी अंदाज में सपना को जवाब देते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा हैं- ‘सपना, मेरी जान। आपका नया गाना “लव यू गोरी रे” देख लिया। ये गाना और इसका म्युझिक अच्छा हैं। आपने पहने हुए सभी ड्रेस, उनकी स्टाईल, फिटिंग और मैचिंग अच्छी हैं। आपका मेकअप, हेअर स्टाईल, स्माईल और एक्टिंग भी बहोत अच्छा हैं। मेरी गोरी तो आप ही हो, मेरी सपना। जय हिंद, जय हरियाणा !’

बात करते हैं गाने के बारे में

Sapna choudhary new song Love u gori re release

Love U Gori Re गाने में सपना चौधरी और हरजीत दीवाना ने अभिनय किया हैं। और इस गाने को गाया हरजीत दीवाना और नोनू सिंह ने हैं। इस गाने को अब तक एक लाख से ज्यादा रिव्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को लिखा मोनू शर्मा ने हैं और इसे संगीत जीआर म्यूजिक ने दिया हैं। गाने को लेकर फैंस के सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। बहुत से फैंस इस गाने को बेस्ट सॉन्ग बता रहे हैं और एक फैन ने इस गाने को सुपर से भी ऊपर का टैग दे दिया हैं। गाने को गांव की लोकेशंस पर ही फिल्माया गया हैं। गांव के कल्चर को दर्शाते इस रंग बिरंगे गाने में सपना चौधरी का देसी अंदाज शानदार हैं।

खेसारी लाल के साथ भी धूम मचा रहा हैं सपना चौधरी का ये गाना

लव यू गौरी रे से पहले सपना का भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ जारी हुआ गाना मटक मटक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर फैंस का फेवरेट बना हुआ हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फ्लोविंग हैं। हरियाणवी गाने में काम करके खेसारी लाल ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया हैं। पहली बार दोनों साथ एक प्रोजेक्ट में नजर आ रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल और सपना चौधरी पारंपरिक आउटफिट में थिरकती नजर आ रही हैं। इस गाने में सपना चौधरी संग खेसारी भी जमकर ठुमके लगा रहे हैं। इसे वीडियो को अबतक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *