11 राज्य, 106 ठिकाने, 100 से ज्यादा गिरफ्तार, PFI पर NIA का मेगा एक्शन

NIA mega action on PFI

तिरुवनंतपुरम: आतंकवाद के खिलाफ अभियान में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। खबर हैं कि जांच एजेंसियों ने करीब 11 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI पदाधिकारियों के आवास और दफ्तरों पर रेड की हैं। इस दौरान 100 से ज्यादा कैडर को गिरफ्तार किया हैं। इस कार्रवाई के बाद कर्नाटक, केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया हैं।

NIA ने आतंकवाद में फंडिंग, ट्रैनिंग कैंप करने में शामिल लोगों के आवास और आधिकारिक ठिकानों पर तलाशी की हैं। NIA की रेड उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में जारी हैं। खबर हैं कि जांच एजेंसी ने करीब 106 ठिकानों पर दबिश दी हैं।

कहां-कहां हुईं गिरफ्तारियां

आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान में 2, मध्य प्रदेश में 4, दिल्ली में 3, महाराष्ट्र में 20, उत्तर प्रदेश मे 08, तमिलनाडु में 10, असम में 09, केरल में 22, कर्नाटक में 20 और आंध्र प्रदेश में 05 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस संख्या में और इजाफा हो सकता हैं।

NIA mega action on PFI

चेयरमैन पर भी शिकंजा

जांच एजेंसियों ने पीएफआई के प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं के घर पर रेड की हैं। साथ ही इस बार एजेंसियों ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में पार्टी के चेयरमैन सलाम पर भी शिकंजा कसा हैं। उन्हें हिरासत में लिया गया हैं। सलाम के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी हैं। गुरुवार को बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की RSS वालों को खुली चुनौती, लिखा- ‘145 days more to go’

रविवार को भी पड़े थे छापे

रविवार को भी NIA ने आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रेड की थी। उस दौरान PFI सदस्यों को पूछताछ के लिए ले जाया गया था। जांच एजेंसी ने हिंसा भड़काने और गैर कानूनी गतिविधियों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की थी। उस दौरान NIA अधिकारियों की 23 टीमों में निजामाबाद, कुर्नूल, गुंटूर और नेल्लोर जिले में करीब 38 ठिकानों तलाशी ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *